कौन बनेगा पंजाब का अगला कप्तान? एक चरण में 14 फरवरी को होगा मतदान, जानें पूरा चुनावी कार्यक्रम

By अंकित सिंह | Jan 08, 2022

उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के चुनावी कार्यक्रम सामने आ गए है। चुनाव आयोग की ओर से पांच राज्यों के चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में रहने वाला पंजाब भी चुनाव में उतरने वाला है। चुनाव आयोग के मुताबिक पंजाब में एक चरण में चुनाव होंगे। पंजाब में 117 सीटों के लिए वोटिंग 14 फरवरी को होगी जबकि नतीजे 10 मार्च को आएंगे। चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही पंजाब में आचार संहिता लागू हो गया है। चलिए आपको बताते हैं पंजाब में पूरा का पूरा चुनावी कार्यक्रम क्या है?

 

पंजाब में इस बार देखे तो राजनीतिक मुकाबला बेहद दिलचस्प नजर आ रहा है। कांग्रेस में लगातार अंतर्कलह के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया। कांग्रेस सरकार को आम आदमी पार्टी की ओर से कड़ी चुनौती मिल रही है। भाजपा और कैप्टन अमरिंदर सिंह गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं। जबकि अकाली दल ने बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में इस बार का पंजाब चुनाव बड़ा दिलचस्प होने वाला है। 

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश