SA के खिलाफ मुकाबले के लिए प्रैक्टिस में जुटी टीम इंडिया, सबसे बड़ा सवाल- राहुल के साथ कौन करेगा ओपनिंग

By अंकित सिंह | Jun 06, 2022

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी-20 मुकाबलों की सीरीज 9 जून से शुरू हो रही है। 9 जून को इस सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली में खेला जाएगा। इसको लेकर भारतीय टीम अब प्रैक्टिस में भी जुट गई है। इन सबके बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कप्तान केएल राहुल के साथ टीम के लिए ओपनिंग कौन करेगा? टीम इंडिया में जिन खिलाड़ियों को ओपनिंग के लिए शामिल किया गया है उनमें चार खिलाड़ी सबसे आगे हैं। हालांकि, दिलचस्प यह रहेगा कि आखिर इन चारों में से किसे कप्तान के राहुल के साथ ओपनिंग करने का मौका मिलता है। भले ही ईशान किशन के लिए इस बार का आईपीएल बेहतर नहीं गया हो। लेकिन ओपनिंग की भूमिका के लिए फिलहाल उनका नाम सबसे आगे हैं। ईशान किशन टी-20 विश्व कप 2021 से भारतीय टीम के हिस्सा रहे हैं। हालांकि अपना स्थान अब तक पक्का नहीं कर पाए हैं।

इसे भी पढ़ें: भविष्य में कम हो सकते हैं टेस्ट मैच? ICC चेयरमैन बार्कले ने दी चेतावनी

प्लेइंग इलेवन में सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि दिनेश कार्तिक को शामिल किया जाए या नहीं किया जाए। अगर दिनेश कार्तिक को शामिल किया जाता है तो किसे बाहर बैठाया जाएगा। अगर हार्दिक पांड्या टीम में आते हैं तो ऐसे में वेंकटेश अय्यर के लिए जगह की गुंजाइश नहीं बचती है। ऊपरी क्रम में ऋतुराज गायकवाड और ईशान किशन में से किसी एक को खेलने का मौका मिलेगा। जो भी खिलाड़ी टीम में शामिल होगा, वह कप्तान केएल राहुल के साथ ओपनिंग भी करेगा। वहीं मध्यक्रम की बल्लेबाजी में श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत और दीपक हुडा का नाम पक्का माना जा रहा है। गेंदबाजी की बात करें तो हर्षल पटेल और भुवनेश्वर कुमार के साथ उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह या आवेश खान में से किसी एक को टीम में रखा जा सकता है। जबकि स्पिन गेंदबाजी में यूज़वेंद्र चहल को ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी। कुलदीप यादव, अक्षर पटेल तथा रवि बिश्नोई को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। 

प्रमुख खबरें

Jharkhand में परीक्षा धांधली के खिलाफ 20वें दिन प्रदर्शन जारी, JPSC परीक्षा रद्द होगी

Ghaziabad में तेज रफ्तार Thar की टक्कर से Home Guard जवान की मौत, सिपाही घायल

Bhadohi में चरित्र पर शक में महिला की पिटाई से गर्भपात, पति समेत 3 पर FIR दर्ज

Karoline Leavitt छोड़ेंगी व्हाइट हाउस, Donald Trump की सलाहकार टीम में रहेंगी शामिल