Sirsa Assembly Elections: सिरसा में गोपाल कांडा-गोकुल सेतिया के बीच कौन मारेगा बाजी, जानिए क्या कहते हैं समीकरण

By अनन्या मिश्रा | Oct 01, 2024

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है। हरियाणा की सिरसा विधानसभा सीट पर चुनाव प्रसार तेजी से चल रहा है। सिरसा विधानसभा सीट से 13 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि चुनाव मैदान में मुख्य रूप से हरियाणा लोकहित पार्टी के नेता गोपाल कांडा, जेजेपी से पवन शेरपुरा, कांग्रेस से गोकुल सेतिया और आप पार्टी के श्याम सुंदर मेहता चुनावी मैदान में हैं। सिरसा में मुख्य मुकाबला हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और कांग्रेस उम्मीदवार गोकुल सेतिया के बीच है। वहीं आप पार्टी और जेजेपी के प्रत्याशी भी इस मुकाबले को रोचक बनाने का प्रयास कर रहे हैं। गोपाल कांडा और गोकुल सेतिया का घर आमने-सामने है, वहीं चुनावी मैदान में भी दोनों आमने-सामने हैं।

साल 2019 के विधानसभा चुनाव में गोपाल कांडा ने जीत हासिल की थी। गोकुल सेतिया निर्दलीय उम्मीदवार के तौर गोपाल कांडा के सामने चुनौती पेश की थी। साल 2019 में गोकुल सेतिया भाजपा में थे। लेकिन जब पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया तो उन्होंने निर्दलीय लड़ गए। वहीं हाल ही में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गोकुल सेतिया को कांग्रेस में शामिल कराया और उनको टिकट भी मिल गया।

इसे भी पढ़ें: Haryana Elections: दुष्यंत चौटाला के काफिले पर हमला, गाड़ी में तोड़फोड़, सांसद चन्द्रशेखर आज़ाद भी थे मौजूद

बता दें कि गोकुल सेतिया भी राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं। गोकुल सेतिया पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता लक्षमन दान अरोड़ा के पोते हैं। साल 2014 के विधानसभा चुनाव से पहले सेतिया का परिवार कांग्रेस से अलग हो गया था। गोकुल की मां सुनीता सेतिया ने भारतीय जनता पार्टी ने सिरसा से चुनाव लड़ा था। लेकिन इस दौरान सुनीता सेतिया चुनाव हार गई थीं।

क्यों है कड़ा मुकाबला

हरियाणा लोकहित पार्टी के प्रत्याशी गोपाल कांडा का इनेलो ने ऑफिशियल तौर पर समर्थन दिया है। वहीं भाजपा के उम्मीदवार सिरसा से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। गोपाल सेतिया मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। बताया जाता है कि सेतिया भले ही पिछला चुनाव हार गए थे। लेकिन हारने के बाद भी वह क्षेत्र में सक्रिय रहे और लोगों से मिलते-जुलते रहे। इस बार सेतिया और कांडा के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Monaco Grand Prix: 19 साल के Kimi Antonelli ने रचा इतिहास, तोड़ा Lewis Hamilton का 16 साल पुराना रिकॉर्ड

FIFA World Cup 2026: आखिरी लम्हों में खत्म हुआ सस्पेंस, ईरानी टीम को मिला USA का वीजा

French Open 2026: 19 साल की Mirra Andreeva का बड़ा कमाल, जीता पहला Grand Slam खिताब

Shreyas Iyer को T20 कप्तानी, Sanjay Manjrekar ने उठाए सवाल, Shubman Gill थे पहली पसंद!