America Election Result 2024: किस राज्य में कौन जीता, क्या रहा स्विंग स्टेट्स का हाल, अमेरिका के नए राष्ट्रपति पर 5 बड़ी खबरें

By अभिनय आकाश | Nov 06, 2024

अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रपति पद की दौड़ में बढ़त के साथ ही रिपब्लिकन पार्टी एक बार फिर से सीनेट में बहुमत हासिल कर लिया है। दोनों राज्यों से डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस को हराने के बाद ट्रम्प को राज्य के 16 चुनावी हासिल किए।  हैरिस के अभियान ने लंबे समय से कहा है कि 270 चुनावी वोटों तक पहुंचने का उनका निश्चित रास्ता मिशिगन, पेंसिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन के माध्यम से था। 7 स्विंग स्टेट में से किसी एक में भी कमला आगे नहीं हैं। 

2. डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव जीतने के साथ ही वो अमेरिका के राष्ट्रपति बनने वाले और ओवल ऑफिस में बैठने वाले पहले दोषी व्यक्ति होंगे। ट्रंप पर पहले से ही कई आपराधिक केस चल रहे हैं, जिनमें से व्यस्क फिल्म स्टार टॉमी डेनियल से जुड़ा मामला भी शामिल है। ट्रंप पहले अमेरिकी राष्ट्रपति होंगे जिन पर महाभियोग लाया गया और वो पुन: निर्वाचित हो जाएंगे। 

3. मोन्टाना, मिसौरी, ओहायो, टेक्सास, नेब्रास्का, नॉर्थ डकोटा, साउथ डकोटा, व्योमिंग में ट्रंप ने जीत हासिल कर ली है। ट्रंप ओहायो में भी जीत गए हैं। यह स्टेट उनके वाइस प्रेसिडेंट उम्मीदवार जेडी वेंस का गृह राज्य भी है। वहीं। इलिनोइस, वॉशिंगटन डीसी, कोलोराडो और न्यूयॉर्क में कमला हैरिस जीत गई हैं।

4. रिपब्लिकन उम्मीदवार पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी पत्नी मेलोनिया ट्रंप के साथ अपने घर के निकट पाम बीच पर वोट किया। मतदान करने के बाद मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वो चुनाव जीत रहे हैं और उनके कोई नजदीक भी नहीं पहुंच पाएंगे। ट्रंप ने कहा कि मैं बहुत आश्वस्त हूं। मैंने सुना है कि हम हर जगह बहुत अच्छा प्रफार्म कर रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उनके द्वारा चलाए गए तीन अभियानों में से सर्वश्रेष्ठ था। 

5.  स्विंग स्टेट्स यानी नॉर्थ कैरोलिना, जॉर्जिया में ट्रंप की जीत हुई वहीं विस्कॉन्सिन, नेवादा, पेंसिल्वेनिया, एरिजोना में आगे चल रहे हैं। मिशिगन में कमला हैरिस आगे चल रही हैं। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज