जो रवनीत सिंह बिट्टू का सिर काटकर लाएगा, पूरी संपत्ति उसके नाम कर दूंगा, तेलंगाना में कांग्रेस MLA का विवादित बयान

By अभिनय आकाश | Sep 21, 2024

तेलंगाना में कांग्रेस के एक विधायक ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का सिर काटने वाले को इनाम के तौर पर अपनी जमीन देने की पेशकश करके विवाद खड़ा कर दिया है। राहुल गांधी को आतंकवादी नंबर एक कहने वाले रवनीत सिंह बिट्टू की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए विधायक वेदमा बोज्जू ने अपनी 1.38 एकड़ जमीन इनाम के तौर पर देने की पेशकश की है। निर्मल जिले के खानपुर (एसटी) निर्वाचन क्षेत्र के विधायक बिट्टू का सिर काटने वाले को अपनी एक एकड़ 38 गुंटा जमीन देने की पेशकश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Transgender Community Welfare | ट्रांसजेंडर समुदाय के कल्याण के लिए तेलंगाना का ऐतिहासिक कदम! राज्य के मुख्यमंत्री Revanth Reddy की दुनियाभर में हो रही तारीफ

इस बीच, भाजपा महिला मोर्चा ने भी कांग्रेस विधायक दानम नागेंद्र के खिलाफ भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ अनुचित टिप्पणी करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा महिला मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कुछ महीने पहले भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले पूर्व मंत्री दानम नागेंद्र का पुतला फूंका। भाजपा ने कहा कि नागेंद्र को सार्वजनिक जीवन में रहने का कोई अधिकार नहीं है। 

प्रमुख खबरें

आरसीबी ने SRH को हराकर आईपीएल में किया जीत से आगाज, ईशान किशन की पारी पर फिरा पानी

थक चुके हैं...अब जंग नहीं लड़ेगी इजरायल की सेना? सैन्य चीफ की लीक हुई चिट्ठी ने मचाया हड़कंप

भारत का 5000 टन डीजल पहुंचा बांग्लादेश, गदगद हुए तारिक रहमान

मछली पकड़ते ही पुतिन का होश उड़ा देने वाला ऐलान, बचा भारत, डरी दुनिया