ट्रंप से मिलकर जो भी आया, उसने झट से PM मोदी को फोन मिलाया, अब फिनलैंड के राष्ट्रपति का कॉल क्यों आया?

By अभिनय आकाश | Aug 28, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और यूक्रेन में शांति के लिए भारत के समर्थन को दोहराया। दोनों नेताओं ने रूस-यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने के उद्देश्य से वाशिंगटन में यूरोपीय, अमेरिकी और यूक्रेनी नेताओं की हालिया बैठक पर भी विचार-विमर्श किया। 

इसे भी पढ़ें: 24 घंटे में कम हो सकता है 25% टैरिफ, ट्रंप के करीबी ने भारत के सामने रख दी कौन सी शर्त

फिनलैंड के राष्ट्रपति ने एआई इम्पैक्ट समिट के लिए भी समर्थन व्यक्त किया, जिसकी मेजबानी भारत 2026 में करेगा, जो दोनों देशों के बीच बढ़ती तकनीकी साझेदारी को दर्शाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति को जल्द से जल्द भारत आने का निमंत्रण भी दिया। बयान में कहा गया, उन्होंने 2026 में भारत द्वारा आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट की सफलता के लिए भी समर्थन व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति स्टब को जल्द से जल्द भारत आने का निमंत्रण दिया। दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति व्यक्त की।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने 17 राज्यों में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का दिया निर्देश, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

BJP का Rahul Gandhi पर हमला, सत्ता के लिए देश में तख्तापलट की साजिश का लगाया आरोप

लखनऊ में PM Narendra Modi को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ शुरू, निर्माण के लिए मिला 11 लाख का दान

Nedumbassery Car Crash: केरल में कार हादसे की जांच सही दिशा में, CM Satheesan ने विपक्ष के आरोप नकारे