जो भी जम्मू-कश्मीर में शांति प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाएगा, उसे जेल में डाला जाएगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2019

श्रीनगर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने रविवार को यहां कहा कि अनुच्छेद 370 के प्रावधान समाप्त होने के बाद जम्मू-कश्मीर शांति और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और जो भी इसके रास्ते में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करेगा, उससे कड़ाई से निपटा जाएगा। माधव ने कहा, ‘‘अभी तक कश्मीर में सिर्फ कुछ परिवारों या कुछ नेताओं के लिए काम किया जाता था, लेकिन अब जो कुछ हो रहा है, वह इस राज्य के लाखों परिवारों के लिए... आम कश्मीरियों के लिए हो रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर के लिए अब दो ही मार्ग होंगे.. शांति एवं विकास, और जो कोई इसके बीच में आएगा, उससे कड़ाई से निपटा जाएगा। उनके लिए भारत में कई जेल हैं।’’ भाजपा नेता यहां टैगोर हॉल में पार्टी की युवा इकाई के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे, जो अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को समाप्त किये जाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के बाद से पहला राजनीतिक कार्यक्रम था। उन्होंने नेताओं से कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों का अपने राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल न करें। अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को समाप्त किये जाने के बाद पहली बार घाटी के दौरे पर आये माधव ने कहा कि यदि 200 से 300 लोगों को शांति एवं विकास प्राप्त करने के लिए जेल में रखना पड़े ‘‘तो हम उन्हें रखेंगे।’’ 

इसे भी पढ़ें: आतंकी शिविरों पर सैन्य कार्रवाई पर कांग्रेस ने कहा, सेना के पराक्रम पर गर्व है

उन्होंने कहा, ‘‘इमरान खान दिन में एक या दो बार कश्मीर का मुद्दा उठाते हैं। उन्हें नहीं पता कि अपने देश को कैसे संभालना है और वह एफएटीएफ प्रतिबंधों से बाल बाल बचे हैं। वह सीमापार से गोलीबारी या आतंकवाद के लिए जो कोई भी प्रयास करेंगे, हमारे सुरक्षा बल उससे निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।’’ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि देश के लोग कश्मीरियों को गले लगाने के लिए तैयार हैं और उन्हें शांति बनाये रखना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जहां भी जाता हूं, मैं कहता हूं कि कश्मीर के लिए जो कुछ भी किया जाना था, वह मोदी द्वारा किया गया है और अब पूरे भारत के लोगों को कश्मीरियों को गले लगाना है। हम भाजपा में जब कहते थे कि कश्मीर हमारा है, इसका यह मतलब नहीं था कि कश्मीर की जमीन हमारी है, बल्कि यह था कि प्रत्येक कश्मीरी हमारा है। पूरा भारत इसका आपको भरोसा देने के लिए तैयार हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘जब शांति होगी, यहां पर्यटन बढ़ेगा। मैं सभी जगह लोगों से कहता हूं कि यदि आपको छुट्टी मनाने के लिए जाना है तो कश्मीर जाइये। पूरा देश कश्मीर को गले लगाने के लिए तैयार है और जम्मू कश्मीर के लोगों को केवल उनका स्वागत करने का निर्णय करना है और यहां शांति बनाये रखनी है।’

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत