जो राम का विरोधी है, उसकी तो दुर्गति होनी ही है... समाजवादी पार्टी पर CM Yogi का तंज

By अंकित सिंह | Jul 10, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान परिणामोन्मुखी और जन-केंद्रित शिकायत निवारण के महत्व को रेखांकित किया। इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी को अपने निशाने पर लिया। योगी ने कहा कि राममनोहर लोहिया ने रामायण मेला शुरू किया था पर आज की समाजवादी पार्टी राम भक्तों पर गोली चलवाती है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि लोहिया के चेले राम को नहीं मानते। जो प्रभु श्री राम का विरोधी है, उसकी तो दुर्गति हमेशा होनी ही होनी है...। भारत का एक ही धर्म है सनातन धर्म।

इसे भी पढ़ें: रिश्वतखोरी के आरोप में निलंबित लेखपाल ने तहसील परिसर में खाया जहर, मुख्यमंत्री ने दिया जांच का आदेश

मुख्यमंत्री ने सभी को आश्वस्त किया कि किसी को भी घबराने करने की आवश्यकता नहीं है और सभी की समस्या का समाधान हर हाल में किया जाएगा। जनता दर्शन में कुछ महिलाएं जमीन से जुड़े विवादों में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची थीं और उनकी शिकायत थी कि उनकी जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इन शिकायतों पर अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि जमीनी विवादों का समाधान तत्परतापूर्वक इस तरह होना चाहिए जिससे पीड़ित व्यक्ति संतुष्ट दिखे। 

प्रमुख खबरें

Russian Oil पर UK का शिकंजा, भारतीय Captain अजय पंत गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Ketan Agarwal Murder: सिया के पिता बोले- मेरी बेटी दोषी है तो उसे फांसी दो या Lohagad किले से फेंक दो

Vastu Tips: दीवारों की नमी करा सकती है भारी Financial Loss, Vastu के ये अचूक उपाय बचाएंगे बर्बादी से

एक Fake Screenshot से मचा बवाल, Vijay Deverakonda की Team ने खारिज की Ranabaali पर उड़ी अफवाह