खाद्य पदार्थों की कीमतों में उछाल से सितंबर में थोक मुद्रास्फीति बढ़कर 1.84 प्रतिशत पर

By Prabhasakshi News Desk | Oct 14, 2024

नयी दिल्ली । खाद्य वस्तुओं, विशेषकर सब्जियों के महंगे होने से थोक मूल्य मुद्रास्फीति सितंबर में बढ़कर 1.84 प्रतिशत हो गई। अगस्त में थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति 1.31 प्रतिशत थी। पिछले साल सितंबर में यह 0.07 प्रतिशत घटी थी। खाद्य मुद्रास्फीति सितंबर में बढ़कर 11.53 प्रतिशत हो गई, जबकि अगस्त में यह 3.11 प्रतिशत थी। इसकी वजह सब्जियों की मुद्रास्फीति रही जो सितंबर में 48.73 प्रतिशत बढ़ी थी। अगस्त में यह 10.01 प्रतिशत घट गई थी। आलू और प्याज की मुद्रास्फीति सितंबर में क्रमशः 78.13 प्रतिशत और 78.82 प्रतिशत पर उच्च स्तर पर बनी रही। 

प्रमुख खबरें

Made in India सैटेलाइट का जलवा, Bengaluru की कंपनी GalaxEye को Elon Musk से मिली शाबाशी

संवैधानिक टकराव! Mamata Banerjee का इस्तीफ़े से इनकार, चुनाव आयोग ने जारी की नई विधानसभा की अधिसूचना

America का बड़ा फैसला, Pakistan के Peshawar में बंद होगा अमेरिकी वाणिज्य दूतावास, बताई ये वजह

बंगाल विजयः संघ की जमीनी साधना शांति से शक्ति तक