G20 Summit 2023: दिल्ली में किसे देखना चाहते हैं जो बाइडेन, किस बात पर भड़क गए अमेरिकी राष्ट्रपति!

By अभिनय आकाश | Sep 04, 2023

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि वह आगामी जी20 शिखर सम्मेलन के लिए अपनी भारत यात्रा का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन वह इस बात से निराश हैं कि उनके चीनी समकक्ष शी जिनपिंग शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे। बाइडेन की टिप्पणी अमेरिका में पत्रकारों के सवालों की एक श्रृंखला के जवाब में थी। यह पूछे जाने पर कि क्या वह भारत और वियतनाम की अपनी यात्रा के लिए उत्सुक हैं, अमेरिकी नेता ने कहा कि हां, मैं हूं। उन रिपोर्टों पर टिप्पणी करते हुए कि शी शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे बाइडेन ने कहा कि मैं निराश हूं, लेकिन मैं उनसे मिलने जा रहा हूं। बाइडेन कथित तौर पर इस साल के अंत में एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग मंच की बैठक के लिए सैन फ्रांसिस्को में शी से मुलाकात करेंगे।

इसे भी पढ़ें: भारत के Digital Public Infrastructure पर आया Rajeev Chandrasekhar का बयान, कहा- इस ताकत को कोई नहीं रोक सकता

हालाँकि, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी के शिखर सम्मेलन में शामिल न होने की संभावना है। शी शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेंगे, जी20 के विशेष सचिव मुक्तेश परदेशी ने कहा कि भारत जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में राष्ट्रपति शी की भागीदारी पर चीन से लिखित पुष्टि का इंतजार कर रहा है। परदेशी ने कहा कि हमने अखबारों में कुछ रिपोर्टें देखी हैं। लेकिन, हम लिखित पुष्टि पर चलते हैं। हमने (लिखित पुष्टि) नहीं देखी है। जब तक हम यह नहीं देख लेते कि मैं किसी भी तरह से कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।

प्रमुख खबरें

Ezri Konsa to Arsenal: इंग्लैंड के डिफेंडर का एस्टन विला से विदा होना तय, 51 मिलियन पाउंड में बनी सहमति

Hardik Pandya के Transfer की चर्चा तेज, Sunil Gavaskar की मांग- IPL Trade Deal की रकम सार्वजनिक करे BCCI

England vs Pakistan: 26 साल बाद दोहराया इतिहास, Robinson और Tongue के पंच से पस्त हुई पाक टीम

AB de Villiers का बड़ा बयान: Sachin Tendulkar ने दिखाया रास्ता, Virat Kohli ने विदेशी जमीं पर बढ़ाया भारतीय बल्लेबाजी का कद