Jammu-Kashmir में किसका साथ देगी PDP? महबूबा मुफ्ती की बेटी ने कर दिया साफ

By अंकित सिंह | Oct 07, 2024

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने दावा किया कि कांग्रेस-एनसी गठबंधन जम्मू-कश्मीर में बहुमत के साथ सत्ता में आएगा। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) इसमें शामिल होने के लिए तैयार है। हालांकि, ये सवाल बना हुआ है कि महबूबा मुफ़्ती की पार्टी पीडीपी किसका समर्थन करेगी। हालांकि, पीडीपी को लेकर कई चरह की चर्चा है। इन सबके बीच कल होने वाली मतगणना से पहले पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी और मीडिया सलाहकार इल्तिजा मुफ्ती ने बड़ी बात कही है।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में कमजोर सरकार और रबर स्टाम्प मुख्यमंत्री होंगे: इल्तिजा मुफ्ती

इससे पहले श्रीनगर के लाल चौक विधानसभा क्षेत्र से पीडीपी के उम्मीदवार जुहैव युसूफ मीर ने संकेत दिए थे कि भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए उनकी पार्टी कांग्रेस-नेकां गठबंधन में शामिल हो सकती है और यह भी कहा था कि वह कश्मीर की पहचान को बचाने के लिए इकट्ठे हो सकते हैं कि जहां तक एग्जिट पोल का संबंध है तो वह गंभीर नहीं है, यह एक टाइम पास गतिविधि है। बीजेपी के साथ जाने की खबरों पर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद उनकी पार्टी सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कोई गठबंधन नहीं करेगी।

प्रमुख खबरें

Supreme Court को बताया गया, Ram Mandir चढ़ावा चोरी में 25 सितंबर तक Charge Sheet देगी SIT

Amit Shah ने Hanuman Ansh की टीम से की मुलाकात, 347 करोड़ कमाई पर दी बधाई

CM Yogi ने Meerut में Congress पर साधा निशाना, बोले- विपक्ष ने राजनीति में वंशवाद को बढ़ाया

Navratri Dandiya Night में क्या पहनें? Lehenga से Indo-Western तक ये हैं बेस्ट आइडियाज