Prajatantra: चुनावी दंगल में किसका होगा मंगल, अब हनुमान जी बनाएंगे राजनीतिक दलों के बिगड़े काम!

By अंकित सिंह | Apr 23, 2024

लोकसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मियों के बीच राजनीतिक वार-पलटवार का दौर जबरदस्त तरीके से जारी है। मतदाताओं को साधने के लिए राजनीतिक दलों की ओर से तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। इन सब के बीच चुनावी दंगल में अब बजरंगबली की भी एंट्री हो गई है। पिछले कुछ चुनाव में बजरंगबली लगातार चर्चाओं में रहे थे। इस बार अब तक उनकी चर्चा नहीं हो रही थी लेकिन हनुमान जयंती के दिन प्रधानमंत्री ने इसकी चर्चा करके कहीं ना कहीं कांग्रेस पर एक नया बाण चला ही दिया है। इससे पहले भी कर्नाटक चुनाव के दौरान भी बजरंगबली की खूब चर्चा हुई थी। लेकिन उस वक्त यह भाजपा के लिए काम नहीं आ सकी थी। लेकिन इस बार लोकसभा चुनाव में बजरंगबली की चर्चा हुई है तो जाहिर सी बात है कि कहीं ना कहीं बजरंगबली से राजनीतिक दलों को उम्मीद जरूर होगी। 

आप का भी दांव

आप सुप्रीमो को इंसुलिन की खुराक देने से इनकार करने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) नेता सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को कहा कि यह भगवान हनुमान थे, जिन्होंने अपने 'जन्मोत्सव' पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन दिया था। भारद्वाज की यह टिप्पणी इस खबर के कुछ ही घंटों बाद आई है कि आप प्रमुख, जो कि टाइप-2 मधुमेह के मरीज हैं, को तिहाड़ जेल में उनके शर्करा का स्तर 320 तक पहुंचने के बाद इंसुलिन की दो यूनिट दी गई थी। 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल को दी गई यह पहली इंसुलिन खुराक थी। जब उनसे पूछा गया कि मौजूदा चुनावी मौसम के बीच बीजेपी और आरएसएस 'राम कार्ड' की बात कर रहे हैं और क्या आम आदमी पार्टी अब 'हनुमान कार्ड' खेल रही है? उन्होंने कहा, नहीं, ऐसा कोई कार्ड नहीं है. हम हर साल हनुमान जन्मोत्सव मनाते हैं। अरविंद केजरीवाल भगवान हनुमान के जाने-माने 'भक्त' हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आज हनुमान जयंती पर कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: 'कहां छिपा था शाही जादूगर', राहुल के एक झटके में गरीबी हटाने के दावे पर मोदी का तंज

कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि हनुमान चालीसा पर कहां लगा बैन, क्या पीएम मोदी बता सकते हैं? वह धार्मिक ध्रुवीकरण का सहारा ले रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि वे चुनाव हारने वाले हैं। आप कह रहे हैं कि मंगलसूत्र छीन लिया जायेगा। मेरे पीएम के मुंह से ऐसे शब्द शोभा नहीं देते। वाराणसी से नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार अजय राय 'हनुमान जयंती' यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह यात्रा हर साल आयोजित की जाती है और मैं हर साल इसमें भाग लेने आता हूं।' हमें भगवान हनुमान का आशीर्वाद मिलता है। 

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Ram Mandir Trust के नए CEO की नियुक्ति पर Akhilesh Yadav ने खड़े किए सवाल