पुतिन-मैक्रों के बीच 13 फीट की दूरी क्यों हुई जरूरी? रूस के हाथ न लग जाए DNA इसलिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने नहीं कराया कोविड टेस्ट

By अभिनय आकाश | Feb 12, 2022

यूक्रेन संकट के चलते पूरे यूरोप में छाए युद्ध के बादलों के बीच इस समय का कूटनीतिक हल तलाशने के लिए पिछले दिनों रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रों के साथ हुई। पुतिन से मिलने के लिए मैक्रों पहुंचे। इस मुलाकात से यूक्रेन समस्या का कोई समाधान तो नहीं निकल सका लेकिन इस मीटिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पूरी तरह छा गई हैं। इसकी वजह पुतिन की मैक्रों के साथ 13 फीट की दूरी है। इस मीटिंग की एक तस्वीर जारी की गई जिसमें दोनों नेता एक 13 फीट लंबे टेबल के दोनों कोनों पर बैठे हुए थे। इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स भी वायरल हुए। लेकिन सवाल आखिरकार बरकार था कि पुतिन और मैक्रों के बीच इस दूरी की वजह क्या रही?

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच जानें दुनिया के अन्य देशों में इसे लेकर क्या नियम हैं?

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार इमैन्युअल मैक्रों ने कोरोना टेस्ट कराने से इस वजह से इनकार कर दिया कि कहीं कोविड किट की मदद से उनका डीएनए रूस के हाथ न लग जाए। फ्रांसीसी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य अधिकारियों के सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि बैठक से पहले मैक्रों को रूसी अधिकारियों के द्वारा पुतिन के पास जाने से पहले किए जा रहे पीसीआर टेस्ट कराने का ऑपशन दिया गया। लेकिन मैक्रों ने कोविड टेस्ट कराने से मना कर दिया।  

प्रमुख खबरें

Balochistan के मस्तुंग और चमन में 5 शव बरामद, Pakistan में Forced Disappearances पर गहराया संकट

Saudi-Turkey-Pakistan के मक्का समझौते पर Iran का बड़ा बयान, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए रखे अपने प्रस्ताव

US Sanctions के बीच Iran की बड़ी धमकी, Middle East में तनाव बढ़ा तो होंगे गंभीर परिणाम

West Asia Crisis में Pakistan Army Chief का Iran दौरा, Saudi Defense Pact पर उठ रहे बड़े सवाल