US gun culture: अमेरिका में क्यों 80 हजार भारतीयों ने खरीदी बंदूके? कारण जानकर रह जाएंगे हैरान

By अभिनय आकाश | Jul 17, 2023

अमेरिका का संविधान अपने हर नागरिक को बंदूक रखने का अधिकार देता है। जितनी आसानी से फल और सब्जियां मिलती हैं आप दुकान पर चाहिए और अपनी मनपसंद गन खरीद सकते हैं। इसका नतीजा यह है कि पिछले 50 सालों में अमेरिका में 15 लाख से ज्यादा लोग बंदूक के जरिए होने वाली हिंसा में मारे गए। अमेरिका में बंदूक की संस्कृति उस जमाने से है जब वहां पर ब्रिटिश शासन था। तब आकर पुलिस कोई स्थाई सुरक्षा बल नहीं था। लोगों को अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा खुद ही करनी पड़ती थी। लोगों को कहा गया कि आप अपने हथियार खरीद लीजिए और अपने और अपने परिवार की रक्षा स्वयं कीजिए।

इसे भी पढ़ें: GMA Summer Concert में लाइव परफॉर्मेंस देने वाले BTS के पहले मेंबर बने Jungkook, वीडियो वायरल

80 हजार भारतीयों के पास बंदूके खरीदी 

भारतीयों के खिलाफ नस्लीय हिंसा भी बढ़ रही है। जिसकी वजह से अब 80 हजार भारतीयों ने नए गन लाइसेंस लिए हैं। अमेरिका में रहने वाले लगभग 40 लाख भारतीयों में पहले बंदूक रखने का ट्रेंड नहीं था। 2 साल पहले तक तो सिर्फ 40 हजार भारतीयों के पास ही बंदूके थी। लेकिन अब 80 हजार भारतीयों के पास बंदूके खरीदी हैं। अमेरिका के नेशनल फायर आर्म्स सर्वे के मुताबिक अब गन लाइसेस वाले भारतीयों की संख्या 1 लाख 20 हजार हो गई है। 

प्रमुख खबरें

Odisha में पंडित Gopabandhu Das की 149वीं जयंती पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाषा आपत्तिजनक है...जेडी वेंस की बंधुआ मजदूर वाली टिप्पणी पर भड़का भारत

PM Modi पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ Delhi के जनपथ पर उतरे 200 लोग

जेवर एयरपोर्ट का नाम अब नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा, CM योगी का ऐलान