बंगाल में क्यों निष्क्रिय किए जा रहे हैं आधार कार्ड? प्रधानमंत्री को लिखी गई चिट्ठी

By अभिनय आकाश | Feb 20, 2024

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले से खबर आई कि जहां बांग्लादेश की सीमा से सटे कुछ गांवों में लोगों के आधार कार्ड को निष्क्रिय कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक नदिया जिले में 600-700 लोगों के आधार कार्ड को निष्क्रिय कर दिया गया है। जिस इलाके में लोगों का आधार कार्ड निष्क्रिय किया गया है वो मतुआ समाज से आते हैं। आधार कार्ड के मुद्दे को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र के खिलाफ नया हथियार बना लिया है। ममता बनर्जी ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। 

इसे भी पढ़ें: मोबाइल नंबर डिटेल्स: आपके आधार कार्ड से ज्यादा सिम कार्ड रजिस्टर्ड हैं, इसे बंद करने के उपाय

तृणमूल सुप्रीमो ने आगे आरोप लगाया कि उक्त समुदाय के सदस्यों को बिना किसी पूर्व सूचना के आधार कार्ड निष्क्रिय कर दिया गया है। ममता बनर्जी ने कहा कि यह पता चला है कि नई दिल्ली में यूआईडीएआई का प्रधान कार्यालय, बिना किसी क्षेत्रीय जांच या व्यक्तियों को सुने और राज्य सरकार को विश्वास में लिए, सीधे व्यक्तियों और परिवार के सदस्यों को पत्र जारी कर उनके आधार कार्ड को निष्क्रिय करने के बारे में सूचित कर रहा है। पीएम को लिखे पत्र में कहा गया है कि "बड़ी संख्या में" पीड़ित लोग निवारण के लिए राज्य प्रशासन के पास पहुंच रहे हैं। इस मामले को लेकर राज्य का हर नागरिक खौफ में है। मैं आपसे बिना कारण बताए आधार कार्ड को निष्क्रिय करने की ऐसी अचानक कार्रवाई के कारणों के बारे में जानना चाहती हूं। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा