Pakistan में क्यों जलाए जा रहे हिंदुओं के घर? शहबाज चुटकुले सुनने में मस्त

By अभिनय आकाश | May 18, 2024

पाकिस्तान से वायरल हुए एक वीडियो ने देश दुनिया को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में पाकिस्तान में कई घर जलते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घर हिंदुओं का है। वैसे तो इन्हें घर कहना भी गलत है, झोपड़ी कहे तो ज्यादा बेहतर है जिसमें से आग की लपटें नजर आ रही है। पाकिस्तान में हिंदू किस तरह से रहते हैं यह झोपड़ी इस बात का सबूत है। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में 10 हिंदुओं के घर जल कर खाक हो गए। एक तरफ हिंदुओं के घर में आग लगी थी तो दूसरी तरफ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ चुटकुले सुन रहे थे, हंस रहे थे और बात बात पर तालियां बजा रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: विशाखापत्तनम जासूसी मामले में NIA ने दायर की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, पाक जासूसी नेटवर्क को गोपनीय जानकारी लीक करने का आरोप

पाकिस्तानी संसद ने जो बात कही उसमें 100 फीसदी की सच्चाई है। कई साल पहले पाकिस्तान से जान बचाकर भारत आयी हिंदू लड़की भावना ने अपने दर्द को बयां करते हुए कहा था कि वहां बहुत परेशानी है लड़कियां पढ़ नहीं पाती हैं, अपनी मर्जी से घर से बाहर नहीं निकल पाती हैं। कभी तीर्थ पर जाते हैं तो लड़कियां वहां ज्यादा पढ़ी-लिखी नहीं होती है और अगर वह भटक गई तो मुसलमान उन्हें उठा लेते हैं और फिर धर्म परिवर्तन करवा लेते हैं।

प्रमुख खबरें

ICC Women’s Champions Trophy 2027: भारत की मेजबानी में शुरू होगा महिला क्रिकेट का नया युग, Jay Shah ने दी मंजूरी

Haryana में गिरा जन्म के समय Sex Ratio, Congress नेता राव नरेंद्र सिंह ने उठाए सवाल

अगस्त में Maruti का दबदबा बरकरार, लेकिन Tata Motors की 59% Sales Growth ने सबको पीछे छोड़ा

UP Flood: 32 जिलों में बिगड़े हालात, हादसों में तीन लोगों की गई जान