प्रधानमंत्री के संबोधन पर सुरजेवाला का तंज, पूछा- आज के हुक्मरान चीन का नाम लेने से डरते क्यों हैं ?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद सवाल किया कि आखिर आज के हुक्मरान चीन का नाम लेने से डरते क्यों हैं। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि अब हर देशवासी को सरकार से यह सवाल करना होगा कि चीन को भारत की सरजमीं से कैसे पीछे धकेला जाएगा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने लद्दाख में चीन के साथ सीमा पर चल रहे तनाव के बीच शनिवार को कहा कि भारत की संप्रभुता का सम्मान सर्वोपरि है और जिसने भी इस पर आंख उठाई, देश व देश की सेना ने उसे उसकी ही में जवाब दिया। 

उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह भी सोचना होगा कि आज हुक्मरान चीन का नाम लेने से डरते क्यों हैं? आज जब चीन हमारी सरजमीं पर अतिक्रमण किए हुए है तो उसे पीछे कैसे धकेलना है, भारत मां की रक्षा कैसे करनी है, इस पर हर भारतवासी को सोचना होगा और सरकार से जवाब मांगना होगा। यह सच्ची आजादी का प्रतिबिंब है।’’ कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री की ओर से ‘आत्मनिर्भर भारत’ पर जोर दिए जाने को लेकर सरकार पर तंज किया। 

इसे भी पढ़ें: एके एंटनी ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस मुख्यालय में फहराया तिरंगा, सोनिया गांधी नहीं थीं उपस्थित 

उन्होंने सवाल किया, ‘‘हर भारतवासी को सोचना है कि आज आजादी के मायने क्या हैं? क्या हमारी सरकार प्रजातंत्र में विश्वास रखती है, जनमत और बहुमत में विश्वास रखती है? इस देश में बोलने, सोचने, कपड़ा पहनने और आजीविका कमाने की आजादी है या कहीं न कहीं इन पर अंकुश लग गया है?’’ सुरजेवाला ने कहा, ‘‘आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल और दूसरे स्वतंत्रता सेनानियों ने रखी थी।

इसे भी देखें: लाल किले की प्राचीर से PM Modi का 7वां भाषण, देखिये प्रधानमंत्री ने क्या बड़ी बातें कहीं 

प्रमुख खबरें

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक