आखिर क्यों डरते हैं ऋषभ पंत इस खिलाड़ी के गुस्से से?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 23, 2019

नयी दिल्ली। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने कहा कि उन्हें भारतीय कप्तान विराट कोहली के गुस्से से डर लगता है। पंत ने अपनी आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स की अधिकारिक वेबसाइट पर एक वीडियो में कहा, ‘‘मैं किसी से नहीं डरता लेकिन विराट भैया के गुस्से से डर लगता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन अगर आप सबकुछ सही तरह से कर रहे हो तो वो (कोहली) गुस्सा क्यों होगा।’’ पंत ने कहा, ‘‘लेकिन अगर आप गलती करते हो और कोई आपसे नाराज हो जाता है तो यह अच्छा है क्योंकि आप अपनी गलतियों से ही सीख लेते हो।’’

पंत ने खेल के तीनों प्रारूपों में कुछ अच्छी पारियां खेली हैं और महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के बाद उनकी जगह लेने को तैयार हैं। हालांकि उनकी विकेटकीपिंग से कभी कभार निराश हो जाते हैं। हाल में कोहली गुस्सा हो गये थे जब पंत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे के दौरान धोनी की तरह की स्टंपिंग के प्रयास में एक रन गंवा दिया था। 

प्रमुख खबरें

मेरा घर टूट रहा है... गोविंदा-कोमल रानी की चर्चा के बीच Sunita का छलका दर्द

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब