कंगना रनौत के साथ हुई 'कार्रवाई' पर बॉलीवुड चुप! अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाला गैंग गायब

By रेनू तिवारी | Sep 10, 2020

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने 9 सितंबर को अभिनेत्री कंगना रनौत के बांद्रा स्थित बंगले का अवैध हिस्सा ध्वस्त कर दिया। यह घर कंगना अपने ऑफिस के तौर पर इस्तेमाल करती थी। बीएमसी की कार्यवाही में लगभग 2-3 करोड़ का नुकसान हुआ है। जब ये सब हुआ तो कंगना  मुंबई पहुंची भी नहीं थी। इसके बाद मुंबई पहुंचने पर वह सिलसिलेवार ट्वीट और वीडियो के जरिये शिवसेना तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर जमकर बरसी।

आपको बता दें कि कंगना रनौत ने अपने बंगले को ‘‘राम मंदिर’’ और खुद को छत्रपति शिवाजी की बेटी बताया। चंडीगढ़ से विमान के जरिए अपराह्न करीब ढाई बजे कंगना के मुंबई हवाईअड्डे पहुंचने पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने वहां उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मुंबई पुलिस के बारे में अपने बयान के कारण उन्हें यहां विरोध का सामना करना पड़ रहा है। काले झंडे लिए शिवसेना कार्यकर्ताओं को हवाईअड्डे के बाहर देखा गया। कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि, अभिनेत्री के समर्थन में आरपीआई (ए) और करणी सेना के कार्यकर्ता भी वहां एकत्र थे।

अभिनेत्री को केंद्र द्वारा वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है। कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किये गये एक वीडियो संदेश में शिवसेना प्रमुख एवं मुख्यमंत्री ठाकरे को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे, तुझे क्या लगता है कि तूने फिल्म माफिया के साथ मिलके मेरा घर तोड़ के मुझसे बहुत बड़ा बदला लिया है...आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा, यह वक्त का पहिया है, याद रखना हमेशा एक जैसा नहीं रहता।’’ अभिनेत्री ने कहा, ‘‘... मुझे पता तो था कि कश्मीर पंडितों पर क्या बीती है, आज मैंने महसूस किया है और आज मैं इस देश को वचन देती हूं कि मैं सिर्फ अयोध्या पर ही नहीं, कश्मीर पर भी एक फिल्म बनाउंगी और अपने देशवासियों को जगाउंगी क्योंकि मुझे पता था कि यह हमारे साथ होगा तो होगा, लेकिन मेरे साथ हुआ इसका कोई मतलब है कि इसके कोई मायने हैं। ’’ उन्होंने वीडियो में कहा, ‘‘...उद्धव ठाकरे ये जो क्रूरता, ये जो आतंक है, अच्छा हुआ मेरे साथ हुआ क्योंकि इसके कुछ मायने हैं। ’’ इससे पहले दिन में सिलसिलेवार पोस्ट में कंगना ने कहा कि उनके घर में कोई अवैध निर्माण नहीं है।

View this post on Instagram

Today, the Maharashtra Govt illegally broke down #KanganaRanaut’s house while she was on a flight to Mumbai, with only 24 hour notice. Completely illegal considering the Govt has banned demolitions due to Covid till September 30. This is what Fascism looks like.

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut) on

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा