मजबूत महिला रोमांटिक क्यों नहीं हो सकती :शबाना आजमी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2023

बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी ने करण जौहर की नयी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अभिनेता धर्मेंद्र के साथ अपने ‘चुंबन’ पर बहस छिड़ने को लेकर हैरानी जताते हुए कहा है कि क्या मजबूत महिलाएं रोमांटिक नहीं हो सकती हैं। फिल्म में, आलिया भट्ट ने रानी और रणवीर सिंह ने रॉकी का किरदार निभाया है। वहीं, आजमी-धर्मेंद्र के बीच रोमांस को फिल्म में पुराने हिंदी गाने पर फिल्माया गया है। आजमी (72) ने कहा कि वह इस बात से खुश हैं कि दर्शक, खासतौर पर युवा ‘चुंबन’ पर चर्चा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने पीटीआई-से एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मुझे लगता है कि मुझे इस तरह की ज्यादातर टिप्पणियां प्राप्त हो रही हैं--‘अरे वाह, हमने कभी यह कल्पना नहीं की थी कि आप इस तरह की भूमिका निभाएंगी और आपने इसे बखूबी किया है।’’

शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से फिल्म ने विश्वभर में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। फिल्म के एक अहम दृश्य में आजमी का किरदार यह प्रदर्शित करता है कि एक शादीशुदा महिला का प्रेम संबंध है और उसे इसे लेकर कोई अफसोस नहीं है। आजमी ने कहा कि इस विचार का उद्देश्य फूहड़पन के बगैर सीमाओं को तोड़ना है। आजमी, आगे आर बल्की की ‘घूमर’ फिल्म में नजर आएंगी।

प्रमुख खबरें

Satwik-Chirag ने जीता China Masters का खिताब, फाइनल में चीनी जोड़ी को हराया

216 रेस बाद Sergio Perez की ऐतिहासिक Pole Position, जानें Formula 1 के 10 Late Bloomers की कहानी

झारखंड के मंत्री Sudivya Kumar का निधन, Hemant Soren के रहे प्रमुख संकटमोचक

Paris में फ्रांस के पहले पारंपरिक BAPS मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, श्रद्धालुओं के लिए खुला द्वार