लग्जरी गाड़ियों को छोड़कर रवीना टंडन को क्यों पकड़ना ऑटो रिक्शा? वजह काफी पर्सनल

By रेनू तिवारी | Mar 03, 2020

 बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन फिलहाल कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया से जुड़ी रहती है। इस समय रवीना टंडन अपने घर के फंक्शन में व्यस्त है। रवीना की  भतीजी की शादी होने वाली है। ऐसे में रवीना टंडन फंक्शन की काफी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। इन तस्वीरों के साथ रवीना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वह ऑटो की सवारी करती हुई नजर आ रही हैं। रवीना ने ऑटो में बैठकर अपना एक वीडियों बनाया और ऑटो चालक से बात भी की।

अब कहानी ये है कि लग्जरी गाड़ी में घूमने वाली रवीना को ऑटो लेने की क्या जरूरत पड़ गयी? दरअसल बात यह है कि रवीना टंडन को अपनी भतीजी की मेहंदी में पहुंना था लेकिन उनकी कार रास्ते में कहीं फंस गयी थी। मेहंदी सेरेमनी में समय से पहुंचने के लिए रवीना ने अपने घर के बाहर से ऑटो किया और ऑटो से वह मेहंदी में पहुंची। सोशल मीडिया पर रवीना ने अपनी ऑटो की यात्रा की वीडियो शेयर किया और कैप्शन में लिखा मुझे अपनी भतीजी की मेहंदी सेरेमनी के लिए जाना था लेकिन कार के लेट होने के कारण मैंने ऑटो पकड़ना ठीक समझा। राशा, मैं और मजेदार ऑटो यात्रा।

ऑटो में रवीना अकेली नहीं थी उनेक साथ उनकी बेटी राशा भी थी। वीडियो में ऑटो के शीशे में रवीना और राशा को साफ देखा जा सकता है। रवीना ने एक और वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह उस ऑटो चालक अरशद चाचा से बात कर रही है जिन्होंने उन्हें भतीजी की मेहंदी में पहुंचाया था। रवीना पूछती है कि क्या आप मुझे पहचान पाए?  हां, अरशद चाचा फैन हैं और उन्होंने मुझे पहचान लिया था और मैंने जाने से पहले थोड़ी देर उनसे बात भी की।

आपको बता दें कि रवीना जल्द ही फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 से बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं। उनकी आखिरी फिल्म मातृ थी, जिसमें उन्होंने बेटी की मां की भूमिका निभाई थी।

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज