Kantabanji Assembly: सीएम पटनायक ने दूसरी सीट के रूप में क्यों चुनी कांटाबांजी विधानसभा सीट, समझिए समीकरण

By अनन्या मिश्रा | May 18, 2024

ओडिशा में बीजू जनता दल के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हिंजली विधानसभा सीट के अलावा कांटाबांजी विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं। सीएम पटनायक ने दूसरी सीट के रूप में कांटाबांजी विधानसभा सीट को चुना है। यह विधानसभा सीट बोलांगीर, कालाहांडी और बारगढ़ जैसी तीन लोकसभा सीटों से जुड़ी है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इन तीनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की थी। 

इसे भी पढ़ें: Odisha । बोलांगीर लोकसभा क्षेत्र में विस्थापन और सिंचाई प्रमुख मुद्दा, त्रिकोणीय मुकाबला के दिख रहे है आसार

बता दें कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में अन्य नेताओं की तुलना में अभूतपूर्व लोकप्रियता बनाए रखी हैं। अब पार्टी इसका फायदा उठाने के लिए तैयार है। सीएम पटनायक निश्चित रूप से राज्य में चुनावी नतीजों को प्रभावित करने का करिश्मा रखते हैं क्योंकि वह पिछले दो दशकों से ऐसा करते आ रहे हैं। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि राज्य में भाजपा को मात देने के लिए बीजू जनता दल ने अपना सबसे बड़ा तुरुप का इक्का खेला है।

प्रमुख खबरें

पंजाब चुनाव की रणनीति: Pargat Singh ने KC Venugopal से की अहम बैठक

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी