क्यों अहम हो सकता है अमेरिकी NSA जैक सुलिवन का दौरा? ट्रंप के शपथग्रहण से पहले क्या कोई बड़ा मैसेज लेकर भारत आ रहे

By अभिनय आकाश | Jan 03, 2025

अमेरिकी एनएसए जेक सुलिवन 6 जनवरी को भारत आएंगे। वह NSA अजीत डोभाल से भी मिल सकते है। वह इनीशिएटिव फॉर क्रिटिकल एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी (ICET) पर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे, जो उभरती टेक्नॉलजी में दोनों देशों के बीच पहल का प्रतिनिधित्व करता है। सुलिवन निवर्तमान अमेरिकी प्रशासन में सबसे प्रभावशाली और प्रमुख अधिकारियों में से एक रहे हैं। उन्होंने दुनिया भर में संघर्षों - रूस-यूक्रेन युद्ध, गाजा में इज़राइल का युद्ध और ईरान के साथ तनाव, और चीन की बढ़ती मुखरता के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

इसे भी पढ़ें: HMPV Virus Outbreak: चीन में कोरोना जैसे नए वायरस से हड़कंप! स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को दी ये सलाह

भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से भी इस बाबत प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा गया कि अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैक सुलेवान भारत की यात्रा पर आने वाले हैं। उनकी मुलाकात भारत के एनएसए अजित डोभाल से होगी। अमेरिका और भारत का रिश्ता इतना बड़ा है कि इसमें लगातार दोनों देशों के बीच चीजें चलती रहती हैं। 

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !