Haridwar में Emraan Hashmi की फिल्म की शूटिंग के दौरान क्यों मचा बवाल?

By एकता | Jun 12, 2026

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि इस फिल्म की ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन हाल ही में हरिद्वार में इसकी शूटिंग के दौरान स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया। हरिद्वार के लोगों और फिल्म के क्रू मेंबर्स के बीच हुई तीखी बहस का एक वीडियो इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: Divyanka Tripathi ने दिखाई अपने Twin बेटों की पहली झलक, Instagram पर Viral हुईं Cute Photos

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ झड़प का वीडियो

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रोडक्शन टीम के लोग और सिक्योरिटी गार्ड्स किसी तरह स्थानीय लोगों को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, इस पूरे हंगामे के दौरान इमरान हाशमी वीडियो में कहीं नजर नहीं आए। लेकिन वह उत्तराखंड में अलग से अपने फैंस के साथ बातचीत करते हुए जरूर दिखाई दिए हैं, जिससे यह साफ हो गया है कि वह हरिद्वार में ही मौजूद हैं। इस विवाद पर अभी तक इमरान हाशमी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

इसे भी पढ़ें: 4 साल बाद नए तेवर और दो-दो जेलरों के साथ लौट रहे Lock Upp 2 में होगी Shivangi Joshi की एंट्री?

'आवारापन 2' में नजर आएंगे इमरान हाशमी

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो इमरान हाशमी जल्द ही अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। यह फिल्म आगामी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जहां बॉक्स ऑफिस पर इसकी सीधी टक्कर सनी देओल की फिल्म 'बटवारा 1947' से होने वाली है।

प्रमुख खबरें

Bihar Flood से 50 लाख लोग प्रभावित, Mallikarjun Kharge और Rahul Gandhi ने राहत कार्य में जुटने की अपील की

दिल्ली एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन प्रोसेस में बड़ी चूक! एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस, गृह मंत्रालय ने बुलाई हाई-लेवल बैठक

Gurugram Hit and Run | गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस की पीड़ित महिला बाइकर सिया का पलटवार, कहा- सहानुभूति का नाटक न करे आरोपी

Rajasthan Civic Polls: जयपुर, जोधपुर, कोटा और सुकेत के कई बूथों पर EVM खराबी के बाद पुनर्मतदान