Russian Chinese Ships: अमेरिका के पास चीन-रूस ने क्यों भेजे घातक युद्धपोत? बाइडेन भी तुंरत एक्शन में आ गए

By अभिनय आकाश | Aug 08, 2023

यूक्रेन युद्ध के बीच रूस और चीन साथ आ गए हैं। दोनों देशों की नौसेना ने अलास्का के पास अभ्यास किया है। चीन और रूस के महाविनाशक युद्धपोतों को देखकर अब अमेरिका भी एक्शन में आ गया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल (डब्ल्यूएसजे) की एक रिपोर्ट के अनुसार, रूसी और चीनी नौसेना बलों द्वारा अलास्का तट के पास संयुक्त गश्त करने के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका ने चार नौसेना युद्धपोत तैनात किए। डब्ल्यूएसजे की रिपोर्ट में कहा गया है कि कम से कम 11 रूसी और चीनी जहाज उत्तरी अमेरिकी राज्य अलास्का में अलेउतियन द्वीप समूह के करीब गए, और कहा कि जहाज कभी भी अमेरिकी क्षेत्रीय जल में प्रवेश नहीं करते थे और चले गए। उन पर चार अमेरिकी विध्वंसक और पी-8 पोसीडॉन विमान मंडरा रहे थे।

इसे भी पढ़ें: रूस ने यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए सऊदी अरब में हुई बैठक की आलोचना की

अलास्का के रिपब्लिकन सीनेटर डैन सुलिवन और लिसा मुर्कोव्स्की ने कहा कि वे कई दिनों से अलास्का कमांड के नेतृत्व के साथ निकट संपर्क में थे... और उन्हें अलेउतियन में अमेरिकी जलक्षेत्र को पार करने वाले विदेशी जहाजों के बारे में विस्तृत वर्गीकृत जानकारी मिली। 

प्रमुख खबरें

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत