By रेनू तिवारी | Jul 10, 2020
जैसा की हम सभी जानते हैं कि बॉलीवुड की ज्यादातर फिल्में सच्ची घटनाओं से प्रेरित होती हैं। राष्ट्र में कुछ भी ऐसा घटता है जिससे लोगों के भावना जुड़ी होती हैं उस पर एक-दो सालों में आपको फिल्म देखने के लिए मिल जाएगी। निर्देशक रोहित शेट्टी एक एक्शन डायरेक्टर हैं जिनकी फिल्मों में काफी स्टंट देखने के लिए मिलते हैं। उन्होंने पुलिस ऑफिसर को लीड में रखकर सिंघम की सीरीज, सिंबा, सूर्यवंशी जैसी कई फिल्में बनाई हैं। इन सभी फिल्मों में कुछ न कुछ सीन और कहानी सच्चाई से कनेक्टिड है।
अब सोशल मीडिया पर रोहित शेट्टी क्यों अचानक ट्रेंड कर रहे हैं आखिर उसकी क्या वजह है। रोहित शेट्टी की को कोई फिल्म भी नहीं आने वाली न ही उन्होंने अभी कुछ ट्रेंड में आने वाला काम किया हैं। तो ज्यादा उलझिये नहीं हम बताते हैं आपको रोहित शेट्टी क्यों ट्रेंड कर रहे हैं।
दरअसल उत्तर प्रदेश में खूंखार अपराधी जिसके सिर पर लाखों का इनाम था विकास दूबे का एनकाउंटर पुलिस ने कर दिया। एनकाउंटर जिस तरह हुआ वो सीन किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था उत्तर प्रदेश पुलिस ने पहले विकास दूबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया। उसके बाद उसे उत्तर प्रदेश लाया जा रहा था। रास्ते में एक हादसा होता है गाड़ी पलट जाती है और विकास दूबे पुलिस की बंदूक छीनकर भागने लगता है। जिसके बाद पुलिस विकास दूबे का एनकाउंटर कर देती हैं।
अब आप ही सोचिए क्या आपनो ये सीन किसी फिल्म में देखा हुआ नहीं लगता। ये सीन आपने रोहित शेट्टी की फिल्मों में ही देखा हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने जिस तरह से एनकाउंटर किया वो किसी फिल्मी से कम नहीं था। खैर एक खुंखार अपराधी मारा गया हैं। विकास दूबे 8 पुलिस कर्मियों को मार के भागा था। जिसके बाद पुलिस इसकी तलाश में जुटी थी।
यहां देखें रोहित शेट्टी पर कैसे बन रहे हैं मीम-