कायदे में रहोगे तो...अमेरिका के नए विदेश मंत्री पर क्यों भड़क गए जिनपिंग के सिपहसालार

By अभिनय आकाश | Jan 25, 2025

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अमेरिका के नए विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बात की और एक मुहावरा कहा जिसे अगर हिंदी के मुहावरे से समझें तो मतलब कमोबेश कायदे में रहो जैसा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष राजनयिक के रूप में पुष्टि के बाद पहली बार रुबियो से बात करते हुए वांग यी ने यह संदेश दिया। चीनी विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार वांग ने रुबियो से कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप तदनुसार कार्य करेंगे। वांग यी ने एक चीनी वाक्यांश का इस्तेमाल किया, जिसे आमतौर पर एक शिक्षक या बॉस किसी छात्र या कर्मचारी को व्यवहार सुधारने के लिए करते हैं।

इसे भी पढ़ें: Kashmir में अनूठी पहल के तहत Chinar के पेड़ों को आधार जैसे कोड के साथ जियो-टैग किया गया

इस महीने की शुरुआत में अमेरिका के राष्ट्रपति बने डोनाल्ड ट्रंप अपने कट्टर चीन विरोधी रुख के लिए जाने जाते हैं। उनका लक्ष्य चीन को रणनीतिक और आर्थिक रूप से चुनौती देना है। ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद, चीन ने नियम-आधारित बहुध्रुवीय दुनिया पर जोर दिया। दूसरी तरफ चीन ने भी अमेरिका और पश्चिमी देशों को अपनी संप्रभुता के लिए खतरा बताया है। हाल ही में चीन के खुफिया विभाग ने कहा था कि अमेरिका समेत कई पश्चिमी देश के एजेंट चीन की जानकारी चुराना चाहते हैं। 

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन