'हाय रे! मर गया रे! पैसे दे दो रे! पैसे, पैसे, पैसे, पैसे बस पैसे मांगते रहते हैं ये', केजरीवाल ने ऐसा क्यों कहा

By अंकित सिंह | Oct 27, 2022

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गाजीपुर ढलाव घर पहुंचे। इस दौरान भाजपा और आप ने बीच वार-पलटवार भी देखने को मिला। केजरीवाल ने साफ तौर पर कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आगामी चुनाव कचरे के मुद्दे पर लड़े जाएंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली को गंदगी और कूड़े के पहाड़ों के सिवाय क्या दिया? एक बार अपनी पार्टी भूलकर देश के लिये वोट दो। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली का सिर झुकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इनसे बहन-बेटियों की सुरक्षा नहीं होती, कूड़े के पहाड़ की सुरक्षा के लिए पुलिस लगा दी। बिधूड़ी जी स्कूल देखने जा रहे हैं। हमें अपना काम दिखाने में शर्म नहीं आती। इन्हें कूड़े का पहाड़ दिखाने में शर्म आती है। 

इसे भी पढ़ें: देश में 2% भी नहीं हैं हिंदू, फिर भी सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले इंडोनेशिया में नोट पर क्यों है गणेश जी की तस्वीर?

आप प्रमुख ने कहा कि मैं दिल्ली की अपनी माताओं, बहनों, बुजुर्गों से पूछना चाहता हूं। तुम्हारे बेटे ने स्कूल बनाएं, बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराई। ये लोग तुम्हारे बेटे को गालियां देते हैं। क्या ये गालियां बर्दाश्त करोगे? इस बार चुनाव दिल्ली में सफ़ाई पर होगा। भाजपा पर आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि उन्होंने कचरे के इस पहाड़ को बचाने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की। सभी बुरी ताकतों ने हमारे (आप के) खिलाफ साजिश रची है। उन्होंने एमसीडी चुनावों में इस उम्मीद में देरी की और वार्ड अलग कर दिए कि उन्हें सीटें मिलेंगी। मैं उन्हें बता दूं कि इस बार भाजपा के समर्थक भी उन्हें वोट नहीं देंगे।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी