अचानक क्यों हिले ईरान के लाखों घर? 24 घंटे बाद भारत भी होगा अलर्ट

By अभिनय आकाश | Feb 20, 2026

जिस वक्त भारत में दुनिया भर के कई राष्ट्र अध्यक्ष और बड़े-बड़े बिजनेसमैन एआई समिट में हिस्सा ले रहे हैं, ठीक उसी वक्त ईरान को चारों तरफ से घेरा जा चुका है। खबरें हैं कि इस हफ्ते अमेरिका ईरान पर हमला कर सकता है। सिर्फ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अंतिम मंजूरी मिलनी बाकी है। ईरान और रूस के जंगी जहाज भी अमेरिका के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन करने उतर आए हैं। लेकिन इस भयंकर तनाव के बीच अचानक ईरान में लाखों घर हिलने लगे। वैसे आने वाले कुछ घंटे पूरी दुनिया को हिला देंगे। लेकिन इस वीडियो में हम आपको बताएंगे कि ईरान में यह घर क्यों हिलने लगे। 

इसे भी पढ़ें: Middle East में बढ़ा War का खतरा, US ने तैनात किए 50 Fighter Jets, ईरान देगा जवाब?

खबर आई है कि ईरान में अचानक 5.5 तीव्रता का भूकंप आ गया। लेकिन अब सवाल उठ रहे हैं कि ईरान में लाखों घरों को हिलाने वाली यह घटना भूकंप थी या सीक्रेट न्यूक्लियर टेस्ट। कुछ लोगों का मानना है कि यह सही में भूकंप था? तो कई लोग दावे कर रहे हैं कि ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटीज के पास कुछ हलचल देखी गई है। बहरहाल अमेरिका की तरफ से आते हुए खतरे के बीच ईरान को रूस का साथ मिला है। उत्तरी हिंद महासागर में रूस और ईरान की स्पेशल फोर्सेस ने संयुक्त एयर सी ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इस समुद्री अभ्यास में डाकुओं से जहाजों को मुक्त करवाने की एक्सरसाइज की गई है। 

इसे भी पढ़ें: भारत की इस 166KM जमीन ने हिलाई दुनिया, 92000 करोड़ लगा कर सरकार क्या करने जा रही है?

बहरहाल अब आते हैं भारत पर। ईरान पर हमला हुआ तो भारत भी बुरी तरह फंस सकता है। सबसे पहले तो एक चुनौती इंटरनल सिक्योरिटी को लेकर भी खड़ी हो सकती है। अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है तो भारत के शिया मुस्लिम सड़कों पर उतर आएंगे। पिछले कुछ हफ्तों से भारत के शिया मुस्लिम पहले से ही ईरान के लिए समर्थन में रैलियां निकाल रहे थे। 

प्रमुख खबरें

Microtek सौर कारोबार में करेगी ₹400 करोड़ से अधिक का निवेश, Jaipur में नया प्लांट

प्रख्यात चित्रकार Jogen Chowdhury का कोलकाता के अस्पताल में निधन, 87 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

27 अक्टूबर से शुरू होगा कार्तिक माह, करवा चौथ से लेकर दिवाली और छठ पूजा का पूरा शेड्यूल

Pakistan ने Afghanistan से कहा, अपनी जमीन से आतंकी संगठनों पर लगाएं रोक