चुनाव तारीखों के ऐलान पर क्यों भड़के उमर अब्दुल्ला, एक देश एक चुनाव का जिक्र कर क्या कहा

By अभिनय आकाश | Mar 16, 2024

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया और पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा चरण 26 अप्रैल, तीसरा चरण 7 मई, चौथा चरण 13 मई, पांचवां चरण 20 मई, छठा चरण 25 मई और सातवां चरण 1 जून को होगा। इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की तरफ से चार राज्यों के चुनाव की घोषणा भी कर दी गई। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आरोप प्रत्यारोप का दौर भी जारी हो गया है। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। तारीखों के ऐलान के बाद सोशल मीडिया एक्स पर उमर अब्दुल्ला ने लिखते हुए कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए बहुत सारी बातें। चुनाव आयोग जम्मू-कश्मीर में आम चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव कराने में असमर्थ है, भले ही वह स्वीकार करता हो कि चुनाव होने हैं। 

इसे भी पढ़ें: गुपकार गुट एक मजाक, उमर अब्दुल्ला पर भड़क गईं महबूबा मुफ्ती

बता दें कि चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले भी नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि ईसीआई से कोई उम्मीद नहीं है। ईसीआई का काम लोकतंत्र कायम करने का है, उन्हें लोकतंत्र कायम करने में रोल अदा करना चाहिए। जम्मू-कश्मीर को चुनाव देखे हुए करीब 10 साल हो गए है। रामनाथ कोविंद ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर रिपोर्ट पेश की है। अगर इसकी शुरुआत जम्मू-कश्मीर से नहीं कर सकते तो हम क्या उम्मीद करेंगे कि ये जो ढिंढोरा पीटा जा रहा है ये लोगों को धोखा देने के लिए तो नहीं है। यहां लोकतंत्र कायम करने का ये सुनहरा मौका है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर