Donald Trump से क्यों नहीं मिले पीएम मोदी? शानदार इंसान बताना भी नहीं आया काम, जानें क्या है वजह

By अभिनय आकाश | Sep 25, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की तीन दिवसीय सफल और अहम यात्रा के बाद स्वदेश लौट आए हैं। पहले तय कार्यक्रम के अनुसार मोदी को ट्रंप से मिलना था। ट्रंप ने मोदी से अपनी संभावित मुलाकात के बारे में भी बात की और पीएम को शानदार इंसान बताया। हालांकि, मोदी ने जोखिम नहीं लेना पसंद किया और ट्रंप से मिलने से परहेज किया। भारतीय प्रधानमंत्री ट्रंप से मिलते अगर उन्हें डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से भी मिलने का मौका मिलता। लेकिन, वह समय पर उपलब्ध नहीं थीं। इसलिए, मोदी ने दोनों दावेदारों ट्रंप और हैरिस से दूर रहने का फैसला किया। इसके अलावा, हैरिस को भारतीय अमेरिकियों का भारी समर्थन मिल रहा है, जबकि पहले वे ज्यादातर ट्रंप का समर्थन करते थे।

इसे भी पढ़ें: Trump को जिताने की साजिश रच रहा रूस? AI के सहारे कमला हैरिस को क्या सच में किया जा रहा टारगेट

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने  विलमिंगट्न स्थित अपने निजी आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिस गर्मजोशी से स्वागत किया, वह दोनों नेताओं के बीच की पर्सनल केमिस्ट्री को ही नहीं, दोनों देशों के रिश्तों में बढ़ती करीबी को भी दिखाता है। पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा ऐसे समय में हुई, जब पूरी दुनिया की नजरें अगले नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव पर टिकी हैं। जनवरी तक वहां कमला हैरिस या डॉनल्ड ट्रंप में से कोई राष्ट्रपति पद पर विराजमान होगा। लेकिन जैसा कि अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी हम साथ बैठते हैं, सहयोग के नए-नए क्षेत्र तलाश लेते हैं' और यह भी कि 'दोनों देशों के रिश्ते आज अतीत के किसी भी दौर के मुकाबले ज्यादा मजबूत हैं। 

प्रमुख खबरें

त्योहारी सीजन में Zostel बुकिंग 50 प्रतिशत बढ़ी, हम्पी और ऋषिकेश बने पहली पसंद

भारत के खिलाफ ODI में Finn Allen को मध्यक्रम में उतारेगा New Zealand, कोच Rob Walter ने बताई रणनीति

Jayaprakash Narayan की जयंती पर Yogi Adityanath और Akhilesh Yadav ने किया नमन

Delhi में COJPA नेताओं को हिरासत में लेने पर बरसे DK Shivakumar, पूछा- लोकतंत्र है या आपातकाल