शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला की डेथ एनिवर्सरी पर क्यों नहीं किया कोई पोस्ट? कारण जानकर इमोशनल हो जाएंगे फैंस

By रेनू तिवारी | Sep 03, 2022

बिग बॉस की हिस्ट्री में शायद ही बिग बॉस 13 सीजन जैसा कोई सीजन पॉपुलर रहा हो! सीजन के सुपरहिट होने का कारण थे शो के विनर सिद्धार्थ शुक्ला। अकेले दम पर सिद्धार्थ शुक्ला ने शो की टीआपी से जबरदस्त उछाल ला दी थी। सिद्धार्थ का साथ शो में शहनाज गिल ने दिया और शो से दोनों की जोड़ी हिट हो गयी। शहनाज और सिद्धार्थ की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया और दोनों की जोड़ी को नाम मिला सिडनाज! जब-जब जनता दोनों की जोड़ी को सपोर्ट करती तब तब सोशल मीडिया पर दोनों के नाम का हैशटेग ट्रेड होता था। शो जीतकर जब सिद्धार्थ शुक्ला वापस आये तब दोनों के साथ में कई म्युजिक एल्बम रिलीज हुए। दोनों के गानों को जनता ने भरपूर प्यार दिया। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल काफी करीब थे। 

इसे भी पढ़ें: अलीबाग में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने खरीदा फार्महाउस, जानें कितना दिया सरकार को टेक्स

बॉलीवुड लाइफ में छपी खबर के अनुसार यह कहा जा रहा है कि शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर कभी कोई पोस्ट नहीं करेंगी। उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के लिए पहला और आखिरी पोस्ट 'तू यहीं है' शेयर किया था। इस गाने से ही उन्होंने को श्रद्धांजलि दी थी। शहनाज गिल से जुड़े सूत्रों के अनुसार शहनाज सिद्धार्थ की हर फीलिंग का सम्मान करना चाहती हैं। सिद्धार्थ ऐसे व्यक्ति थे जो अपनी निजी चीजों को शेयर करना पसंद नहीं करते थे। शहनाज के पास जो सिद्धार्थ की यादें हैं वह उन्हें अपना पास ही रखना चाहती हैं। वह सिद्धार्थ से जुड़ी कोई पोस्ट शेयर नहीं करना चाहती हैं। शहनाज के इस फैसले को शायद उनके फैंस समझ पाये।

जब सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की घोषणा की गई तो दुनिया थम गई थी। टेली सेलेब्स ने कल सिद्धार्थ शुक्ला की पहली पुण्यतिथि के मौके पर उनके साथ अपने खुशी के पलों को साझा करने के लिए अपने सोशल मीडिया हैंडल का सहारा लिया। थ्रोबैक इमेज से लेकर सबसे प्यारे नोट्स तक, सिद्धार्थ के निधन ने सभी को सदमे में डाल दिया था उन्होंने अपनी फीलींग शेयर की है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी