Gilgit-Baltistan के मुख्यमंत्री को अदालत ने क्यों अयोग्य करार दिया? अब क्या होगा?

By सज्जाद हुसैन | Jul 05, 2023

इस्लामाबाद। गिलगित बाल्तिस्तान की एक स्थानीय अदालत ने कानून की फर्जी डिग्री से संबंधित मामले में क्षेत्र के मुख्यमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के वरिष्ठ नेता खालिद खुर्शीद खान को मंगलवार को अयोग्य करार दिया। इसे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पीटीआई के लिए एक नया झटका माना जा रहा है। खालिद पर फर्जी डिग्री के आधार पर गिलगित-बाल्तिस्तान बार काउंसिल से वकालत का लाइसेंस लेने का आरोप था।

इसे भी पढ़ें: देश संभल नहीं रहा, इस्लाम के लिए झंडाबदार बनी पाक सरकार, Swedan में कुरान के अपमान के खिलाफ किया देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान

उन्होंने कहा, 'हम विस्तृत आदेश का इंतजार कर रहे हैं और फिर इसके खिलाफ गिलगित बाल्तिस्तान की सर्वोच्च अपीलीय अदालत में अपील दायर करेंगे।' उन्होंने कहा कि अन्य सभी उपलब्ध विकल्पों का इस्तेमाल किया जाएगा। खान की पार्टी पीटीआई मई में अपने समर्थकों द्वारा संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठानों पर अभूतपूर्व हमले के बाद अपने सबसे कठिन दौर का सामना कर रही है। पार्टी ने एक बयान में कहा कि वह खालिद के साथ खड़ी रहेगी, जिनके पास विधानसभा में बहुमत है। खालिद को 2020 में गिलगित-बाल्तिस्तान का मुख्यमंत्री चुना गया था। भारत लगातार यह कहता रहा है कि संपूर्ण जम्मू-कश्मीर राज्य, जिसमें तथाकथित 'गिलगित-बाल्टिस्तान' भी शामिल है, भारत का अभिन्न अंग रहा है और रहेगा।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें