मुठभेड़ कल ही क्यों हुई? ऑपरेशन महादेव पर अखिलेश ने उठाए सवाल, चीन को बताया राक्षस

By अंकित सिंह | Jul 29, 2025

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान सपा सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि आखिर ऐसी क्या वजह थी कि सरकार को युद्धविराम की घोषणा करनी पड़ी? उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि हमें तो उम्मीद थी कि सरकार खुद ही इसकी घोषणा कर देगी। लेकिन चूंकि उनकी गहरी दोस्ती है, इसलिए सरकार ने अपने दोस्त से ही युद्धविराम की घोषणा करने को कहा। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि सुरक्षा चूक की जिम्मेदारी कौन लेगा? सरकार जो दावा करती है कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद कोई आतंकवादी घटना नहीं होगी। 

सपा सांसद ने कहा कि यह बात पक्ष विपक्ष की नहीं है, देश की सुरक्षा, जनता के जीवन की है। पहलगाम की घटना ने साबित कर दिया है कि लापरवाही देशवासियों की जान ले सकती है। उन्होंने कहा कि 370 के बाद यह कहा सरकार ने कि भविष्य में कोई भी आतंकवादी घटना नहीं होगी। आखिरकार यह सिक्योरिटी लैप्स की जिम्मेदारी कौन लेगा? उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भारत की विदेश नीति पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है और चीन को एक राक्षस बताया जो हमारी ज़मीन और बाज़ार को हड़प लेगा। 

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, राजनाथ बोले- सरकार जो कहती है वो करती है

यादव ने कहा कि पहलगाम हमले में हुई ख़ुफ़िया चूक की ज़िम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने आगे कहा कि यह दुखद घटना कभी नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि इस चूक ने कई अनमोल जानें ली हैं और देश की सीमा रणनीति की कमज़ोरियों को उजागर किया है। उन्होंने कहा, "पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर शुरू करना सरकार की खुफिया विफलता का प्रतीक है।"

प्रमुख खबरें

झारखंड Rajya Sabha हार ने खोली पोल: INDIA गठबंधन में गहरी हुई अंदरूनी कलह की खाई

Allu Arjun Nampally Court Summons | सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बढ़ीं मुश्किलें, नामपल्ली कोर्ट ने भेजा समन, 22 जून को पेश होने का आदेश

UP ATS का बड़ा एक्शन: Pakistan-ISI से जुड़े 2 आतंकी Bulandshahr से गिरफ्तार

HSSC Group D भर्ती: बिना परीक्षा CET Score से मिलेगी सरकारी नौकरी, Haryana में युवाओं के लिए बड़ा मौका