26/11 मुंबई हमले के आतंकवादी को भी निष्पक्ष सुनवाई का मौका मिला...Supreme Court में अचानक क्यों उठा आतंकी कसाब की सुनवाई का मुद्दा?

By अभिनय आकाश | Nov 21, 2024

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक अपील पर सुनवाई करते हुए कहा कि यहां तक ​​कि 26/11 मुंबई हमले के आतंकवादी अजमल कसाब को भी निष्पक्ष सुनवाई का मौका दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट में जम्मू अदालत के आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसमें कश्मीरी अलगाववादी नेता यासीन मलिक को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहा गया था। यासीन मलिक 1990 में श्रीनगर के पास भारतीय वायु सेना के चार कर्मियों की हत्या और 1989 में तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद के अपहरण का मुख्य आरोपी है। अदालत ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से तिहाड़ जेल के अंदर कार्यवाही आयोजित करने की संभावना तलाशने को कहा, जहां वर्तमान में यासीन मलिक बंद है।

इसे भी पढ़ें: फैसला लें, वरना... पूर्व CM बेअंत सिंह के हत्यारे की दया याचिका पर SC का अल्टीमेटम

पीठ ने जिरह ऑनलाइन आयोजित करने पर चिंता जताई और कहा जिरह ऑनलाइन कैसे की जाएगी? जम्मू में कनेक्टिविटी शायद ही विश्वसनीय है। अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि हमारे देश में, अजमल कसाब तक की निष्पक्ष सुनवाई हुई और सॉलिसिटर जनरल से मुकदमे में गवाहों की संख्या के बारे में विवरण प्रदान करने को कहा। यासीन मलिक टेरर फंडिंग मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है। 2022 में आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के मामलों को संभालने वाली एक अदालत ने मलिक को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया।

प्रमुख खबरें

Nykaa Q1 Results: नायका के मुनाफे में 3 गुना से ज्यादा का उछाल, Beauty and Fashion सेगमेंट में दिखा जबरदस्त Growth

Apple App Store से Telegram अचानक हुआ गायब, Child Abuse कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई के बाद छिड़ी बड़ी बहस

Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

Samrat Choudhary ने बिहार के धरोहर स्थलों का सर्वेक्षण कराने की घोषणा की