जमीनी हालात का ज्ञान नहीं...UN महासचिव की किस बात पर भड़क गया इजरायल

By अभिनय आकाश | Oct 25, 2023

इजरायल के विदेश मंत्री ने यूएन में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के साथ अपनी मुलाकात को कैंसिल कर दिया। इजरायल के विदेश मंत्री न्यूयॉर्क के दौरे पर हैं। कल ही उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में हमास की बर्बरता की तस्वीर को साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने यूएन के महासचिव के साथ अपनी बैठक रद्द करने का ऐलान किया। दरअसल, इजरायल यूएन महासचिव के उस बयान को लेकर नाराज था जिसमें उन्होंने कहा था कि हमास ने इजरायल पर अटैक बिना किसी कारण नहीं किया। इस पर पलटवार करते हुए इजरायल के विदेश मंत्री ने कहा कि उन्हें जमीनी हालात का कोई ज्ञान नहीं। ऐसा कहना आतंकवाद का समर्थन करना है। इसके साथ ही इजरायली राजदूत ने यूएन महासचिव का इस्तीफा भी मांगा है।

इसे भी पढ़ें: इजरायल और हमास के बीच छिड़ी जंग पर दुनिया के सामने भारत ने रखा अपना पक्ष, कहा- नागरिक जीवन के नुकसान को लेकर बेहद चिंतित

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियों गुतारेस ने सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि इस युद्ध की वजह से वहां स्थिति समय के साथ और अधिक गंभीर होती जा रही है और गाजा में युद्ध उग्र होने से पूरे क्षेत्र में खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमास ने इजरायल पर हमला बेवजह नहीं बोला है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने ये भी कहा कि ये मानना महत्वपूर्ण है कि हमास द्वारा किए गए हमले बिना किसी कारण नहीं हुए। फिलिस्तीन के लोगों को 56 सालों से घुटन भरे कब्जे का सामना करना पड़ रहा है।  

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें