Keshav Prasad Maurya को हराने वाली पल्लवी पटेल से दो बार क्यों मिले Yogi? क्या विरोधियों को बड़ा झटका देने की तैयारी है?

By नीरज कुमार दुबे | Jul 26, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सिराथू विधानसभा क्षेत्र से विधायक और अपना दल कमेरावादी की विधायक पल्लवी पटेल से मुलाकात की खबर ने कई अटकलों को जन्म दे दिया है। बताया जा रहा है कि पल्लवी पटेल ने गुरुवार और शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की। 20 से 25 मिनट तक चली इस मुलाकात को लेकर कहा जा रहा है कि इस दौरान पल्लवी पटेल ने उन अधिकारियों की शिकायत की जो उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। हालांकि इस मुलाकात के बारे में बताया यह भी जा रहा है कि पल्लवी पटेल एनडीए के साथ आना चाह रही हैं।

इसे भी पढ़ें: UP CM Yogi Adityanath की देखकर चाल, पूरी BJP हैरान, विपक्ष ने भी दाँतों तले उंगली दबाई

वैसे पल्लवी पटेल की मुलाकात के बारे में भाजपा सूत्रों का कहना है कि इसके ज्यादा राजनीतिक मतलब नहीं निकाले जाने चाहिए क्योंकि मुख्यमंत्री लगातार विधायकों से मिलते रहते हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री ने प्रयागराज मंडल के विधायकों से मुलाकात की थी। उसके पहले भी वह विभिन्न मंडलों के विधायकों से मुलाकात कर उनके क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर चुके हैं। लेकिन पल्लवी पटेल से अलग मुलाकात की खबरों को लेकर केशव प्रसाद मौर्य का खेमा बेचैन बताया जा रहा है। हम आपको बता दें कि इस खेमे का पहले भी यह आरोप रहा है कि केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हारे नहीं हैं बल्कि उन्हें हरवाया गया है। हालांकि इस खेमे के आरोप में दम इसलिए नहीं दिखता क्योंकि लोकसभा चुनावों में भी भाजपा का प्रयागराज मंडल में बुरा प्रदर्शन रहा है।

हम आपको बता दें कि केशव प्रसाद मौर्य ने हाल ही में कहा था कि सरकार से बड़ा संगठन है। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं का दर्द भी आला नेताओं के समक्ष सार्वजनिक रूप से रखा था। जिसके बाद अखिलेश यादव ने उन्हें मॉनसून ऑफर देते हुए कहा था कि यदि वह 100 विधायक ले आयें तो वह उनकी सरकार बनवा देंगे। हालांकि केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा था कि डबल इंजन की सरकार चलती रहेगी और 2017 को 2027 में भी दोहराया जायेगा।

प्रमुख खबरें

Wimbledon 2026: Britain को घर में डबल झटका, Emma Raducanu के बाद पहले ही दिन सभी 10 खिलाड़ी बाहर

England T20 Team: हैरी ब्रूक को कप्तानी, Jos Buttler की जगह बची, Ben Duckett टीम से बाहर

RBI की Financial Stability Report का खुलासा, AI Boom बन सकता है भारतीय बाजार के लिए नया संकट

West Asia में तनाव का असर, Supply Chain बचाने के लिए सरकार ने बढ़ाया Zero Duty