स्वरा भास्कर जैसे लोग राहुल गांधी का समर्थन करते क्यों दिखे, भाजपा का कांग्रेस से सवाल

By अभिनय आकाश | Apr 08, 2023

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कन्नड़ अभिनेता किच्चा  सुदीप के बीजेपी को समर्थन देने पर उनकी आलोचना को लेकर कांग्रेस को निशाने पर लिया। गौरव भाटिया ने कहा कि अगर कोई कांग्रेस का समर्थन करता है तो यह लोकतंत्र के हित में है। लेकिन अगर कोई बीजेपी का समर्थन करता है तो वो है जांच एजेंसियों के डर से ऐसा कर रहा है। गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस ने यह भी कहा कि बीजेपी को चुनाव प्रचार के लिए बाहर के लोगों की जरूरत है...इसलिए मैं राहुल गांधी से पूछता हूं कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान स्वरा भास्कर जैसे लोग उनका समर्थन क्यों करते दिखे थे। 

इसे भी पढ़ें: 15 करोड़ रुपये के लिए 15 KG घी का कोड वर्ड, BRS दफ्तर में पैसे पहुंचाने की बात हुई, सुकेश चंद्रशेखर ने केजरीवाल पर लगाया बड़ा आरोप

अभिनेता सुदीप ने कहा कि एक नागरिक के तौर पर वह कुछ विचारधाराओं से सहमत तो हैं लेकिन वे उनके व्यक्तिगत दृष्टिकोण हैं। अभिनेता ने कहा था कि मैं नेतृत्व से सहमत हूं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिये गये कुछ फैसलों को लेकर उनका पूरा सम्मान करता हूं, लेकिन आज यहां मेरी मौजूदगी से इसका कोई संबंध नहीं है क्योंकि मेरा एक व्यक्ति (बोम्मई) से लगाव है। 

प्रमुख खबरें

Kerala High Court का रेलवे को आदेश: Nilambur Nanjangud रेल लाइन की DPR 14 अक्टूबर तक करें तैयार

अन्याय के राजा का अनोखा विरोध... European Parliament में लगी डोनाल्ड ट्रंप की न्यूड विवादित सुनहरी मूर्ति, दुनिया भर में मचा हड़कंप | Golden Naked Trump Statue

Imphal East में RAF चौकी पर ग्रेनेड हमला, हेड कांस्टेबल घायल

S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता