भाजपा के मन में मुंबई के लिए इतनी दुर्भावना क्यों है? आखिर किस बात पर भड़के आदित्य ठाकरे

By अंकित सिंह | May 27, 2025

बालासाहेब ठाकरे और ऑपरेशन सिंदूर पर गृह मंत्री अमित शाह के कथित बयान पर शिवसेना (यूबीटी)  विधायक आदित्य ठाकरे ने ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ये सभी बयान ठीक हैं, लेकिन मुंबईकरों को जवाब चाहिए कि भाजपा ने मुंबई को इस स्थिति में क्यों पहुँचाया - जो स्थिति हमने कल देखी (जलभराव)। भाजपा के मन में मुंबई के लिए इतनी दुर्भावना क्यों है? भाजपा मुंबई को क्यों खत्म करना चाहती है? बारिश के कारण हजारों हेक्टेयर भूमि का नुकसान हुआ है। किसानों को कोई मदद क्यों नहीं दी गई? 

इसे भी पढ़ें: Monsoon इस साल जल्दी आकर तबाही मचाने में क्यों जुट गया है? मौसम का बिगड़ा मिजाज क्या दर्शा रहा है?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा था कि अगर शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे जीवित होते, तो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के लिए वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गले लगाते। शाह ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उबाठा) की आलोचना करते हुए कहा कि इसने आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने के भारत का संदेश पहुंचाने के लिए साझेदार देशों का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों का ‘‘बारात’’ कहकर मजाक उड़ाया। 

प्रमुख खबरें

Meta पर European Union का शिकंजा, Facebook-Instagram पर बच्चों की Safety से खिलवाड़ का आरोप

Mumbai Crime: Mira Road में गार्ड पर बेरहमी से हमला, US कनेक्शन और Terror Angle से हड़कंप

World Cup से पहले Football में बड़ा नियम, मुंह पर हाथ रखा तो मिलेगा सीधा Red Card

Champions League में गोलों की सुनामी! Paris Saint-Germain ने Bayern Munich को 5-4 से रौंदा