हिन्दुस्तानी सरजमीं से होगा टाइप-25 का परीक्षण, भारत में मिसाइल क्यों टेस्ट करना चाहता है जापान?

By अभिनय आकाश | Oct 29, 2026

जापान जल्द ही अपनी एक लॉन्ग रेंज मिसाइल का टेस्ट करने वाला है जिसका नाम है टाइप 25 एंटीशिप मिसाइल। लेकिन इस मिसाइल का परीक्षण जापान में नहीं बल्कि हिंदुस्तान की सरजमीं पर हो सकता है। अब सवाल है कि आखिर जापान को ऐसा करने की जरूरत क्यों पड़ी? जापान के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि जल्द ही उनकी सेना भारत की धरती से मिसाइलों का टेस्ट करेगी जिसमें टाइप 25 एंटीशिप मिसाइल शामिल है। मिसाइलों के साथ अटैक ड्रोन का परीक्षण होगा। हालांकि अब तक जापान की तरफ से आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ओडिशा के चांदीपुर और अब्दुल कलाम द्वीप से जापान अपने घातक हथियारों का परीक्षण कर सकता है। सवाल है जापान को भारत में मिसाइल टेस्ट की जरूरत क्यों पड़ी? आखिर क्यों वो अपने हथियारों का टेस्ट भारत में कर रहा है? तो बता दें जापान घनी आबादी वाला एक छोटा सा देश है जिसके पास लाइव फायर टेस्ट की जमीन नहीं है जिससे लॉन्च हथियारों का टेस्ट संभव नहीं है। ऐसे में जापान ने बतौर क्वाड मेंबर भारत पर भरोसा जताया है और मिसाइल लॉन्च करने की संभावनाओं के लिए अपने अधिकारियों को भारत भेजा है ताकि वो अपने विध्वंसक हथियारों का टेस्ट कर सके। 
गौर करने वाली बात यह है कि जिस टाइप 25 एंटीशिप मिसाइल का टेस्ट जापान करेगा उसे बनाने का मकसद चीन और नॉर्थ कोरिया जैसे देश हैं। दरअसल जापान पूर्वी एशिया में हजारों द्वीपों से बना एक देश है। इसके चारों तरफ सिर्फ और सिर्फ समंदर है और मौजूदा वक्त में जापान के तीन बड़े प्रतिद्वंदी देश हैं। पहला चीन, दूसरा नॉर्थ कोरिया और तीसरा रूस। जहां चीन और जापान के बीच अमेरिका को लेकर तनातनी है तो वहीं रूस के साथ जापान का पुराना सीमा विवाद है और नॉर्थ कोरिया से तनाव की वजह पूरी दुनिया जानती है क्योंकि उत्तर कोरिया लगातार अपने मिसाइल परीक्षण और परमाणु कार्यक्रमों से पेसिफिक रीजन में खलबली मचाए हुए हैं जो कि जापान के सुरक्षा के लिए सीधा खतरा बना हुआ है। 

प्रमुख खबरें

Kochi Car Accident केस में चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, Commissioner बदलने के बाद जज को राहत

Bombay High Court से Imran Khan को राहत, Leave India नोटिस पर लगी रोक

Sensex में 905 अंकों का उछाल, Nifty 22900 के पार बंद

PNB Greater Noida शाखा में करोड़ों का फर्जीवाड़ा, 16 शिकायतों पर FIR, 5 कर्मचारी सस्पेंड