By अंकित सिंह | Nov 30, 2022
दिल्ली में एमसीडी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां लगातार जारी है। इन सबके बीच भाजपा और आम आदमी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वहीं कांग्रेस भी इसमें पीछे नहीं है। पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर भी लगातार पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। इतना ही नहीं, वह मीडिया चैनलों से लगातार बातचीत ही कर रहे हैं। गौतम गंभीर जबरदस्त तरीके से आम आदमी पार्टी और उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमलावर है। वह आप पर हमला करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हालांकि, एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया कि कांग्रेस की सरकार में दिल्ली में काम हुए। लेकिन उसके बाद से कोई काम नहीं हुआ है।
अपने ट्वीट के साथ कांग्रेस नेता ने कहा कि गौतम की गंभीर बातें सुनिए। हालांकि, आम आदमी पार्टी की ओर से भी पलटवार किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी दावा कर रही है कि अकेले केजरीवाल ने इन दोनों का यह हाल बना दिया कि दोनों एक दूसरे की तारीफ कर रहे हैं। कुल मिलाकर देखें तो दिल्ली में राजनीतिक वार-पलटवार का दौर लगातार जारी है। गौतम गंभीर जबरदस्त तरीके से केजरीवाल सरकार पर हमला हुआ है। गंभीर ने एक ट्वीट कर लिखा कि प्रिय दिल्ली, दिल्ली के सारे पैसे मैंने दूसरे राज्यों के चुनाव में लगा दिए, इसीलिए बिजली पानी सब्सिडी को भी ऑप्शनल करना पड़ा. पार्टी में पैसे लाने वाला भी जेल में बंद है. अब बस MCD का सहारा है. वोट दीजिये ताकि हम नोट इकट्ठे कर सकें। ‘आप’का प्रचारमंत्री।