राष्ट्रीय गुप्तचर ग्रिड, NCTC पर भाजपा ने कदम क्यों नहीं उठाया: चिदंबरम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ पी चिदंबरम ने बुधवार को आतंकवाद के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा और सवाल किया कि सत्तारूढ़ पार्टी ने ‘राष्ट्रीय गुप्तचर ग्रिड’ (नैटग्रिड) और राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक केंद्र (एनसीटीसी) पर पिछले पांच वर्षों में कोई कदम क्यों नहीं उठाया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भाजपा ने दो महत्वपूर्ण कदमों को आगे नहीं बढ़ाकर आतंकी हमले को रोकने के लिहाज से स्थिति को कमजोर किया है।

चिदंबरम ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में नैटग्रिड शुरू नहीं हो पाया, ऐसा क्यों ? पिछले पांच वर्षों में एनसीटीसी पर बात आगे क्यों नहीं बढ़ी? पूर्व गृह मंत्री ने सवाल किया कि क्या ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि ये दोनों कदमों की शुरुआत संप्रग सरकार के समय हुई थी? 

प्रमुख खबरें

CWI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के Contract में 25% कटौती और Super50 टूर्नामेंट पर लगाई रोक

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar में अलर्ट, गंडक और कोसी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी

CEC ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी पर अड़ी Congress, चंडीगढ़ में पुलिस ने वाटर कैनन से रोका

Fiscal Deficit को 4.3 प्रतिशत रखने के लिए Central Government लेगी 7.86 लाख करोड़ का कर्ज