9 देशों ने बैन लगाया, लॉन्चिंग से पहले लोगों ने 13 हजार करोड़ रुपये लुटाया, GTA 6 को लेकर दुनिया क्यों बनी पागल? क्रेज के पीछे छिपा खतरा भी जान लें

By अभिनय आकाश | Nov 20, 2026

अमिताभ बच्चन ने कहा था कि डॉन का इंतजार तो 11 मुल्कों की पुलिस कर रही है, लेकिन असल जिंदगी में एक डॉन ऐसा भी है जिसका इंतजार पूरी दुनिया पिछले 13 सालों से कर रही है। वो है- GTA-6। इस गेम के इंतजार ने सब्र का फल मीठा होता है वाली कहावत की भी परीक्षा ले ली। आलम ये है कि 2013 में जो बच्चा स्कूल का होमवर्क छोड़कर गेम खेलता था, आज वो अपने बॉस को 'सिक लीव' का मेल लिख रहा है और वजह है सिर्फ एक वीडियो गेम! सबसे चौंकाने वाली बात तो यह है कि गेम अभी तक किसी के हाथ में आया भी नहीं है, लेकिन दीवानगी ऐसी कि लोग इस पर 13 हजार करोड़ रुपये झोंक चुके हैं। बिना ट्रेलर-रिलीज के, सिर्फ भरोसे पर इतना बड़ा दांव... वाकई, ये गेम नहीं, एक इमोशन है! पागलपन तो इंतेहां पार कर रहा है। पागलपन का आलम ये है कि ऑस्ट्रेलिया के गोल्डकोस में केएफसी ने एक नकली औरत का अंतिम संस्कार रखा ताकी ऑफिस के लोग जनाजे का का बहाना बनाकर घर बैठकर गेम खेल पाए। ये भरोसा तब है जब बीच में एक लड़का इसके 90 वीडियो चुराकर दुनियाभर में फैला चुका है। कंपनी दो बार तारीख आगे खिसका चुकी है। ऐसे में सवाल ये है कि आखिर एक गेम के लिए दुनिया इतनी पागल क्यों है? ऐसा क्या इस गेम में है कि इसको बनाने में 13 साल लग गए। आम आदमी तो ये भी जानने को उत्सुक है कि ये मशीन कितने का है और चलाने वाली मशीन कितने की है। अगर बच्चा को दे दें तो सही रहेगा या नहीं?

जीटीए की कहानी क्या है?


ग्रैंड थफ्ट ऑटो की शुरुआत 1997 में हुई ही धीरे-धीरे यह फ्रेंचाइजी गेमिंग दुनिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी में शामिल हो गई। इसका पांचवा पार्ट यानी GTAए5 साल 2013 में आया था और इस गेम ने ऐसा कारोबार किया कि आज भी इसकी चर्चा होती है। टेक टू इंटरेक्टिव के आंकड़ों के मुताबिक GTए फ्रेंचाइजी की कुल बिक्री 48 करोड़ यूनिट के आसपास पहुंच चुकी है। इनमें अकेले GTAए5 की बिक्री करीब 23.5 करोड़ यूनिट है। यानी इस फ्रेंचाइजी की कुल बिक्री का लगभग आधा हिस्सा एक ही गेम से आया है। अब रॉकस्टार उसी सफलता को आगे बढ़ाने जा रहा है। जीटीए सिर्फ एक गेम नहीं है। यह एक ऐसी दुनिया है जिसमें आप एक किरदार के जरिए शहर में घूम सकते हैं। अलग-अलग जगहों पर जा सकते हैं। लोगों से मिल सकते हैं और कहानी का हिस्सा बन सकते हैं। इसे ओपन वर्ल्ड गेम कहा जाता है। मतलब ऐसा गेम जिसमें आपको हर वक्त एक ही रास्ते पर चलने की जरूरत नहीं होती। गेम की दुनिया में घूमने और उसे एक्सप्लोर करने की आजादी होती है और GTAए 6 में रॉकस्टार इसी एक्सपीरियंस को एक नए लेवल पर ले आने का दावा कर रहा है। 2022 में रॉकस्टार ने पहली बार ऑफिशियली बताया कि ग्रैंड थफ्ट ऑटो सीरीज का अगला गेम डेवलप किया जा रहा है। लेकिन उसी साल एक बड़ी घटना हुई।

लड़के ने 90 अधूरे वीडियो चुरा लिए


रॉकस्टार ने 2022 में पहली बार खुलकर माना कि जीटीए अगला बन रहा है। उसी साल सितंबर में वो हुआ जिसका उसे सबसे डर था। एरियन कुताज नाम के एक लड़के ने कंपनी के सिस्टम में घुसकर गेम के करीब 90 अधूरे वीडियो चुरा लिए और इंटरनेट पर डाल दिए। यह लड़का लैप्सिस नाम के हैकर गुड से जुड़ा था और यह सब उसने 16 से 17 साल की उम्र में किया। रॉकस्टार ने कोर्ट को बताया कि इस चोरी से निपटने में उसके करीब $50 लाख डॉलर और हजारों घंटों का काम आया। अब गेम आने से ठीक 3 दिन पहले 16 नवंबर को 21 साल के हो चुके कुरतज ने लंदन के कोर्ट में सारे जुर्म कबूल किए और 23 नवंबर को उसकी सजा पर फैसला होना है।

जीटीए वर्जन की पूरी टाइमलाइन


पहला GTA 1997 में आया था। GTA V सितबर 2013 में रिलीज हुआ था। GTA VI 19 नवंबर 2026 को आया है। यानी पिछले मुख्य गेम के लगभग 13 साल बाद।
GTA 1 और 2 (1997-1999) ऊपर से देखा जाने वाला (टॉप-डाउन) गेम।
GTA III (2001) पहली बार 3D दुनिया, पूरी क्राति।
Vice City (2002) 1980 के दशक का मियामी जैसा शहर।
San Andreas (2004) बहुत बड़ा मैप, ८) नाम का किरदार।
GTA IV (2008) ज्यादा रियलिस्टिक, गभीर कहानी।
GTA V (2013) तीन किरदार, लॉस एजिल्स जैसा शहर, ऑनलाइन मोड।
GTA VI में क्या हैं बड़े बदलाव ?
इसकी सेटिंग Leonida राज्य (फ्लोरिडा जैसी) और Vice City (मियामी जैसी) की आधुनिक दुनिया है। दो मुख्य किरदार है Jason Duval और Lucia Caminos । ये एक कपल है। आप दोनों के बीच स्विच कर सकते है। ग्राफिक्स और दुनिया पहले से कहीं ज्यादा रियलिस्टिक है। पुलिस का वॉन्टेड सिस्टम अब 6 स्टार तक जाता है। कार चुराने का तरीका और स्मार्ट हो गया।

जीटीए-6 के लिए दुनिया इतनी पागल क्यों है?

GTA5 और GTAए 6 के बीच का अंतर सिर्फ दो गेम्स के बीच का अंतर नहीं है। यह दो अलग-अलग दौर के बीच का अंतर है। जब GTAए5 रिलीज हुआ था तब TikTok नहीं था। Instagram रील्स नहीं थी। आज जिस तरह हर कोई शॉर्ट वीडियो बनाता है और उसे कंज्यूम करता है उस वक्त सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी इस लेवल पर नहीं हुआ करता था। भारत में तो उस वक्त 5G सर्विज भी नहीं थी लेकिन इन 13 सालों में गेमिंग की दुनिया पूरी तरह बदल गई। स्मार्टफोन जो गेमिंग है वो बढ़ी। PUBG जैसे गेम्स आए। ऑनलाइन गेमिंग का जो कारोबार था वो बढ़ा। Twitch और YouTube गेमिंग जैसे प्लेटफॉर्म्स बड़े हुए और गेमिंग अब सिर्फ गेम खेलने तक लिमिटेड नहीं रही। अब गेमिंग के साथ-साथ स्ट्रीमिंग है, ई स्पोर्ट्स है, डिजिटल कम्युनिटी है और एक बहुत बड़ा एंटरटेनमेंट बिजनेस है। लेकिन GTA6 को बनाने में रॉकस्टार ने एक दशक से ज्यादा का वक्त लगाया। गेम के डेवलपमेंट को लेकर लंबे समय तक अटकलें लगती रही। सेंसर टावर नाम कंपनी का अंदाजा है कि लॉन्च से दो दिन पहले तक करीब 1 करोड़ 59 लाख कॉपीज की एडवांस बुकिंग हो गई है। इन बुकिंग से करीब 1.54 अरब डॉलर आए। यानी करीब 13,000 करोड़ और हर चार में से तीन बुकिंग PlayStation वालों की थी। हां यह उस कंपनी का अंदाजा है लेकिन ऑफिशियल आंकड़ा नहीं है। पर फिर भी बहुत बड़ा आंकड़ा है। कंपनीज़ जानती हैं कि जहां करोड़ों लोगों का ध्यान है वहीं माल बिकेगा। गोल्ड कोस्ट वाले उस नकली जनाजे में केएफसी ने मातम मनाने आने वालों के लिए मुफ्त चिकन तक रखा था और जो घर से ना निकले उसके लिए मुफ्त डिलीवरी। स्पेन में एक प्रोफेसर ने लॉन्च वाले हफ्ते का होमवर्क हटाकर 23 नवंबर वाला एग्जाम 30 नवंबर को खिसका दिया। मियामी की बास्केटबॉल टीम ने एक रात के लिए अपना नाम वाई सिटी कर लिया। 


कैसे खेला जाता है?


आप कंट्रोलर या कीबोर्ड से किरदार को चलाते है।
कहानी आगे बढ़ाने के लिए मिशन पूरे करते हैं।
जब चाहें खुली दुनिया में घूम सकते हैं, गाड़ी चुराना,
शॉप लूटना, या बस घूमना। पुलिस पीछे पड़ जाए तो भागना पड़ता है। जितना बड़ा अपराध, उतनी ज्यादा पुलिस।
पैसे कमाकर गाड़िया, कपडे और हथियार खरीद सकते हैं।

जेब ढीली करने को रहें तैयार, बच्चों से रखें दूर


भारत में यह गेम फिलहाल सिर्फ प्लेस्टेशन (PlayStation) और एक्सबॉक्स (Xbox) पर ही लॉन्च हुआ है, कंप्यूटर (PC) गेमर्स को अभी इसके लिए और इंतजार करना होगा। कीमत की बात करें तो भारत में इसका स्टैंडर्ड वर्जन ₹5,999 और बड़ा (डीलक्स/स्पेशल) वर्जन ₹7,499 का है, जो अमेरिका की $80 वाली कीमत की तुलना में थोड़ा सस्ता पड़ता है। लेकिन असली झटका गेम की नहीं, बल्कि इसे चलाने वाली मशीन की कीमत का है। इसी जुलाई में PS5 की कीमत ₹54,990 से बढ़कर ₹69,990 हो गई है। यानी अगर आपके पास कंसोल नहीं है, तो गेम और मशीन मिलाकर आपका कुल खर्च करीब ₹76,000 तक पहुंच जाएगा। इसे आसान भाषा में ऐसे समझिए कि अगर कोई रोजाना ₹200 भी बचाए, तो उसे यह गेम खेलने लायक बजट जुटाने में पूरा एक साल लग जाएगा। वहीं, माता-पिता के लिए एक जरूरी चेतावनी भी है। यह गेम सख्त तौर पर सिर्फ 18 साल से ऊपर (Adults Only) के लोगों के लिए है, क्योंकि इसमें खुलकर हिंसा, नशा और वयस्क (एडल्ट) दृश्य दिखाए गए हैं।


लॉन्च से पहले ही इन 9 देशों ने लगाया बैन


यह गेम जितना लोकप्रिय है, उतना ही विवादित भी रहा है। आलम यह है कि इसके मुख्य लॉन्च से पहले ही जब प्लेस्टेशन (PlayStation) पर इसका एक बोनस वर्जन आया, तो दुनिया के आठ देशों ने इसे तुरंत बैन कर दिया। बहरीन, चीन, कुवैत, लेबनान, ओमान, कतर, रूस और ताइवान में इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं, तजाकिस्तान तो दो साल पहले ही इस गेम के हर वर्जन को अपने देश में पूरी तरह से प्रतिबंधित कर चुका है। यानी कुल मिलाकर—बहरीन, चीन, कुवैत, लेबनान, ओमान, कतर, रूस, ताइवान और तजाकिस्तान जैसे देशों में इस गेम के पूरी तरह लॉन्च होने से पहले ही इसके दरवाजे बंद कर दिए गए हैं।


क्रेज के पीछे छिपा बड़ा खतरा? 


इस गेम में प्लेयर को इतनी आजादी होती है कि वह सड़क पर किसी भी तरह से गाड़ी चला सकता है। किसी को भी टक्कर मार सकता है। सड़क चलते किसी दूसरे व्यक्ति को कुचल सकता है। इसके अलावा गेम में प्लेयर हथियार का इस्तेमाल कर सकता है। उस हथियार से किसी पर हमला कर सकता है। शरीर के अंगों को काटने और शत विषक्त करने के तस्वीरों का भी जिक्र है। इसे खेलते समय प्लेयर आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो सकता है। इस गेम में लूटपाट से लेकर हत्या और पुलिस से मुठभेड़ तक की आजादी है। इस गेम में प्लेयर गैंग वॉर का हिस्सा बन सकता है। गेम के अंदर ड्रग्स और अश्लील भाषा के इस्तेमाल को दिखाया जाता है। यह एक वर्चुअल वर्ल्ड है। यानी एक काल्पनिक दुनिया है। लेकिन इस गेम को खेलने वाले प्लेयर्स कई बार रियल वर्ल्ड में ऐसी हिंसा को अंजाम दे चुके हैं। इसका सबसे चर्चित उदाहरण है 2003 का डेविड मोरे केस। डेविड मोरे ने पुलिस हिरासत में ही एक पुलिस अफसर का हथियार छीनकर उन पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। इन हत्याओं के पीछे डेविड मोरे को मौत की सजा सुनाई गई। लेकिन बाद में आरोपी और मृतकों के परिवार ने इस गेम के निर्माताओं पर केस कर दिया।  2003 में ही अमेरिका के टेनेसे में 16 और 14 साल के दो भाइयों ने एक चलती गाड़ी पर गोलीबारी कर दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पूछताछ में दोनों बताया कि GTAए3 में उन्होंने इस तरह का टास्क किया था। साल 2006 में अमेरिका के न्यू मेक्सिको में एक बच्चे ने अपने पिता, अपनी सौतेली मां और सौतेली बहन की हत्या कर दी। यहां भी यह बताया गया कि गोली मारने वाला लड़का घंटों GTए खेला करता था। हालांकि इन तीनों मामलों में गेम के निर्माताओं पर आरोप सिद्ध नहीं हो पाए। 

प्रमुख खबरें

दोपहर 2 बजे तक के मुख्य समाचार: देश-विदेश की बड़ी खबरें

शांति की आड़ में महाशक्तियों की नई बिसात

TrueRE Oriana Power तीन राज्यों में 5 नए CBG प्लांट पर 750 करोड़ रुपये खर्चेगी

Supreme Court का फैसला, Cyber Fraud में आरोपी तय नहीं कर सकता कि पीड़ित कहां दर्ज कराएं FIR