भारत सरकार ने अपने नागरिकों को एलन मस्क वाली इंटरनेट सेवा लेने से क्यों किया मना?

By अभिनय आकाश | Nov 29, 2021

केंद्र सरकार की तरफ से दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, कुछ समय पहले मस्क ने टेस्ला के साथ ही अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक  को भारत में शुरू करने की घोषणा की थी। यहां तक की स्टारलिंक ने तो ग्राहकों से सब्सक्रिप्शन शुल्क भी लेना शुरू कर दिया था। लेकिन अब भारत सरकार ने स्टारलिंक सेवा से लोगों को दूर रहने के लिए कह दिया है। सरकार ने कहा है कि एलन मस्क की स्टारलिंक इंटरनेट सेवाओं को भारत में उपग्रह-आधारित इंटरनेट सेवाओं की पेशकश करने के लिए लाइसेंस प्राप्त नहीं है। भारत सरकार की तरफ से अपने नागरिकों को उन सेवाओं की सदस्यता नहीं लेने की सलाह दी है जो देश में आवश्यक लाइसेंस के बिना कंपनी द्वारा विज्ञापित की जा रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना के नये वैरिएंट का कई देशों में कहर, भारत और दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट मैच नहीं हुआ रद्द

दूरसंचार विभाग  ने बताया है कि 'स्टारलिंक इंटरनेट सर्विसेज' को भारत में जनता के लिए विज्ञापित उपग्रह आधारित इंटरनेट सेवाओं की पेशकश करने के लिए लाइसेंस नहीं है। यह देखते हुए कि स्टारलिंक एक लाइसेंसधारी नहीं है, "जनता को सलाह दी जाती है कि वे विज्ञापित की जा रही स्टारलिंक सेवाओं की सदस्यता न लें। गौरतलब है कि भारत में स्टारलिंक के निदेशक संजय भार्गव ने हाल में सोशल मीडिया पर बताया था कि देश में उनकी इस सेवा का इस्तेमाल करने के इच्छुक 5,000 से अधिक लोगों ने एडवांस बुकिंग कर ली है। 

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट