महामारी में अखिलेश यादव वैक्सीन पर क्यों कर रहे हैं राजनीति? सरकार ने किया का पलटवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी का कोरोना टीका नहीं लगवाएंगे और उनकी सरकार आने पर सभी को नि:शुल्क टीका लगेगा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश के इस बयान पर भाजपा सरकार और संगठन ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे देश के वैज्ञानिकों और डॉक्टरों का अपमान बताया है। यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘मैं तो नहीं लगवाउंगा अभी टीका, मैंने अपनी बात कह दी। वह भी भाजपा लगायेगी, उसका भरोसा करूं मैं। अरे जाओ भई, अपनी सरकार आयेगी तो सबको फ्री टीका लगेगा। हम भाजपा का टीका नहीं लगवा सकते।’’

इसे भी पढ़ें: निलंबित बसपा विधायक के पति सपा में शामिल, अखिलेश यादव की उपस्थिति में ली सदस्यता

उन्होंने कहा, ‘‘अखिलेश यादव जी को टीके पर भरोसा नहीं है और उत्तर प्रदेश वासियों को उनपर (अखिलेश यादव) भरोसा नहीं है। उनका टीके पर सवाल उठाना, हमारे देश के चिकित्सकों एवं वैज्ञानिकों का अपमान है जिसके लिए उन्हें माफ़ी मांगनी चाहिए।’’ मौर्य ने कहा कि जो मुख्यमंत्री के पद पर रहा हो, उसे इस प्रकार का बयान देने से पहले गंभीरता से विचार करना चाहिए। अखिलेश यादव ने शनिवार शाम करीब सात बजे ट्वीट किया हमें वैज्ञानिकों की दक्षता पर पूरा भरोसा है पर भाजपा की ताली-थाली वाली अवैज्ञानिक सोच और भाजपा सरकार की टीका लगवाने की उस चिकित्‍सा व्‍यवस्‍था पर भरोसा नहीं है, जो कोरोनाकाल में ठप सी पड़ी रही है। हम भाजपा की राजनीतिक वैक्‍सीन नहीं लगवाएंगे। सपा की सरकार टीका निशुल्क लगवाएगी।

इसे भी पढ़ें: ICMR ने कहा- भारत ने कोराना के नए स्ट्रेन का सफलतापूर्वक 'कल्चर' किया, जानिए इसके बारे में

इस बीच, भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव को टैग करते हुए ट्वीट किया, भ्रष्‍टाचार और गुंडाराज को समाप्‍त करने के लिए भाजपा की वैक्‍सीन कारगर साबित हुई है। आप कौन सी वैक्‍सीन की बात कर रहे हैं अखिलेश यादव जी। भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉक्‍टर चंद्रमोहन ने अखिलेश यादव के बयान की निंदा करते हुए उनसे बयान वापस लेने की मांग की है। उन्‍होंने कहा, टीका कभी पार्टी का नहीं बल्कि देश का होता है, वैज्ञानिकों के सपनों का होता है। अखिलेश यादव के मुंगेरीलाल के सपने कभी पूरे नहीं होंगे, क्‍योंकि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के साथ है।

प्रमुख खबरें

New York के LaGuardia Airport पर बड़ा हादसा, रनवे पर दमकल से टकराया Air Canada विमान, 2 की मौत

कोलकाता नाइट राइडर्स ने बदला अपना पेस अटैक, Akash Deep की जगह आए Saurabh Dubey, जानें कौन हैं ये Player

Google Pixel 11 Pro लॉन्च से पहले हुआ लीक, कीमत और फीचर्स का मिला हिंट, जानें पूरी डिटेल्स

PSL 2024 के बीच खिलाड़ियों की भगदड़, PCB चीफ Mohsin Naqvi ने दी सख्त एक्शन की चेतावनी