Prabhasakshi Exclusive: Israel से बड़ा खतरा Bharat पर क्यों मँडरा रहा है? आखिर खतरे को कैसे टाला जा सकता है?

By नीरज कुमार दुबे | Oct 13, 2023

इजराइल और हमास के बीच चल रही जंग से भारत तमाम तरह की सीख ले सकता है। रक्षा-सुरक्षा से जुड़े बड़े मुद्दों का हल तो हमारी सुरक्षा एजेंसियां निकाल लेंगी लेकिन जहां तक आंतरिक सुरक्षा का विषय है तो हमें तत्काल एक महत्वपूर्ण विषय पर ध्यान देना होगा। दरअसल भारत में वोट बैंक की राजनीति का फायदा उठा कर जो बांग्लादेशी घुसपैठिये या रोहिंग्या यहां आकर रहने लगे हैं, उन पर नजर रखने और उन्हें तत्काल देश से बाहर खदेड़े जाने की जरूरत है क्योंकि आज यह खुलकर हमास का समर्थन कर रहे हैं और हो सकता है कि कल को जरूरत पड़ने पर यह भारत का ही विरोध करने लगें। देखा जाये तो युद्ध की स्थिति में हमारे लिये यह मुश्किल हो सकता है कि हम बाहरी मोर्चे पर भी लड़ें और घरेलू मोर्चे पर घुसपैठियों द्वारा खड़ी की जा रही चुनौतियों से भी निबटें।

इसे भी पढ़ें: Jan Gan Man: Section 6A of the Citizenship Act के जरिये बांग्लादेशी घुसपैठियों को नागरिकता प्रदान करने की साजिश किसने रची

बहरहाल, भारत के पीआईएल मैन के रूप में विख्यात उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय का इस बारे में कहना है कि घुसपैठियों की समस्या से जल्द से जल्द नहीं निबटा गया तो आने वाला वक्त मुश्किलों भरा हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police और RAF के लिए Body Camera अनिवार्य नहीं, Delhi High Court का PIL पर आदेश

Rohini Police ने जाली नोट गिरोह पकड़ा, 10.50 लाख के Fake Currency के साथ चार गिरफ्तार

KCR Farmhouse के पास गायब 45 एकड़ जमीन की होगी पहचान, Revanth Reddy ने किसानों में बांटने को कहा

पीड़ित और अपराधी में फ़र्क नहीं कर पा रहे? संयुक्‍त राष्‍ट्र में इस्लामिक ग्रुप IOC को भारत से अच्छे से समझा दिया