अपने देशवासियों को टोक्यो छोड़कर जाने को क्यों कह रहा जापान, दिया लाखों रुपए का ऑफर

By अभिनय आकाश | Jan 04, 2023

देश में जनसंख्या संतुलन को बनाए रखने की कोशिश में जापान सरकार जुटी है। जापान में राजधानी टोक्यो से बाहर जाने वाले परिवारों को विशेष ऑफर दिया जा रहा है। जापान सरकार की तरफ से घोषणा की गई है कि जो परिवार टोक्यो को छोड़कर कहीं और रहने का विकल्प चुनते हैं तो उन परिवारों को प्रति बच्चा दस लाख येन की पेशकश की जाएगी। जिसे एक प्रमुख प्रोत्साहन के रूप में देखा जा रहा है। गार्जियन ने जापानी मीडिया के हवाले से बताया कि पुनर्वास शुल्क प्रोत्साहन इस साल अप्रैल में पेश किया जाएगा, जो सरकार की ओर से लोगों को देश के छोटे शहरों और गांवों की ओर शिफ्ट करने के लिए दिया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिका, कनाडा के निवेशकों ने Yogi government के साथ किए 19,265 करोड़ रुपये के समझौते

यह भुगतान लगभग तीन मिलियन येन की वित्तीय सहायता के अतिरिक्त है जो पहले से ही समान उद्देश्य के लिए परिवारों को उपलब्ध है। रिपोर्ट में कहा गया है कि टोक्यो और साइतामा, चिबा और कानागावा के 23 "कोर" वार्डों में रहने वाले परिवारों को यह दिया जाएगा। नियम बताते हैं कि लाभ प्राप्त करने के लिए, परिवारों को ग्रेटर टोक्यो क्षेत्र से बाहर जाना चाहिए। कुछ परिवारों को पर्वतीय क्षेत्रों में स्थानांतरित होने पर भी भुगतान प्राप्त हो सकता है, इस योजना में लगभग 1,300 नगरपालिकाएं, राज्य शामिल हुए हैं। इसके अलावा, परिवारों को अपने नए घरों में कम से कम पांच साल तक रहना चाहिए और इस अवधि के दौरान घर के एक सदस्य को काम पर होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

India के Service Export की बड़ी छलांग, Commerce Ministry के आंकड़ों में हिस्सेदारी 48% के पार

IDBI Bank के Disinvestment की खबर से रॉकेट बना शेयर, निवेशकों की एक दिन में बंपर कमाई

Adam Zampa का स्पेशल 150, Australia ने पहले T20 में Bangladesh को दी करारी शिकस्त

Lucknow में Shubman Gill और Ishan Kishan का शतकीय तूफान, Afghanistan के सामने 403 रनों का पहाड़