क्यों वायरल हो रहा Joe Biden का वीडियो? बार-बार Meloni ने संभाला!

By अभिनय आकाश | Jun 14, 2024

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अब काफी बूढ़े हो रहे हैं। 81 साल के बाइडेन पब्लिक मीटिंग में अमेरिका के लिए शर्मिंदगी का कारण बनते जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति को लेकर ऐसे ही बयान दिए जा रहे हैं। जो बाइडेन जी7 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इटली पहुंचे और इटली पहुंचने के साथ ही जब कार्यक्रम की शुरुआत हुई तो उनसे जुड़ी कई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। सबसे ज्यादा वायरल हो रही है एक तस्वीर जिसमें अमेरिका के दूसरे सीनेटर्स के साथ मंच पर बोल रहे अमेरिकी सीनेटर चर शूमर अपना संबोधन समाप्त करने के बाद सभी से हैंड सेक करते हैं। इसमें बाइडेन भी शामिल थे। लेकिन हाथ मिलाने के बाद फिर से शूमर से हाथ मिलाने के लिए बाइडेन आगे बढ़ते हैं। लेकिन शूमर उन्हें देख नहीं पाते और आगे बढ़ जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: उम्र का असर या कुछ और, जियोर्जिया मेलोनी के सामने अजीब हरकतें क्यों करने लगे जो बाइडेन

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बाइडेन काफी देर तक अपना हाथ इंतजार में उसी पोजीशन में रखे नजर आते हैं। इसके साथ बाइडेन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कोई कह रहा है कि ये  बाइडेन की बढ़ती उम्र का नतीजा है तो कोई कह रहा है कि अपने बेटे हंटर की वजह से ये हालात हो गई है। दरअसल, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी द्वारा आयोजित जी7 के प्रतिभागियों- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जापानी प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा, यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल के अलावा प्रधानमंत्री मोदी के साथ शिखर सम्मेलन में आमंत्रित 10 अन्य ‘आउटरीच’ देशों के नेता भी शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: इटली की संसद में अचानक जमकर चले लात-घूंसे, डर गए G7 के मेहमान देश!

 अल्जीरिया, अर्जेंटीना, ब्राजील, जॉर्डन, केन्या और मॉरिटानिया के अलावा ट्यूनीशिया, तुर्किये और संयुक्त अरब अमीरात कृत्रिम बुद्धिमत्ता सत्र में भारत के साथ शामिल होंगे। शिखर सम्मेलन के पहले दिन रूस-यूक्रेन युद्ध का मुद्दा हावी रहा और नेताओं ने कीव को 50 अरब अमेरिकी डालर के ऋण का समर्थन करने के अमेरिकी प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की। बाइडन ने संवाददाताओं से कहा कि पुतिन को फिर एक बार याद दिलाया गया: हम पीछे नहीं हट रहे हैं। वास्तव में, हम इस अवैध आक्रमण के खिलाफ एक साथ खड़े हैं।

प्रमुख खबरें

Ethanol Blending वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित, राज्य जांच कराएं लेकिन राजनीति से बचें: Suresh Gopi

Diwali Puja: लक्ष्मी पूजन में शामिल करें श्री यंत्र और पीली कौड़ियां समेत ये 5 चीजें

पुरानी Delhi के Hauz Qazi में ढही इमारत से एक और शव बरामद, मरने वालों का आंकड़ा 7 पहुंचा

Diwali 2026: जगमगाए देशभर के Temple और प्रमुख स्थल, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना