Sharad Purnima 2024: आखिर शारद पूर्णिमा के दिन क्यों खाई जाती है खीर? जानें इसके फायदे

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 14, 2024

सनातन धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, साल में कुल 12 पूर्णिमा आती हैं, लेकिन शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन को रास पूर्णिमा और कोजागरी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। लोगों का मानना ​​है कि शरद पूर्णिमा की रात को भगवान कृष्ण ने गोपियों के साथ पवित्र महा रास अनुष्ठान किया था, इसीलिए इसे रास पूर्णिमा कहा जाता है।

कब है शारद पूर्णिमा?

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल आश्विन शुक्ल पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त 16 अक्टूबर, बुधवार को रात 8:40 बजे शुरू होगा और 17 अक्टूबर को शाम 4:55 बजे तक रहेगा। इसलिए शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर को मनाई जाएगी। 

16 अक्टूबर को चंद्रोदय शाम 5:15 बजे होगा। परंपरागत रूप से खीर को खुले आसमान के नीचे रखना चाहिए। इस साल खीर रखने का आदर्श समय रात 8:40 बजे से शुरू होता है।

शरद पूर्णिमा के दौरान खीर का सेवन क्यों फायदेमंद माना जात है?

मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है

इस दिन आप घर में खीर बनाकर मां लक्ष्मी को भोग लगाएं। इसके बाद आप खीर का सेवन कर सकते हैं। इससे देवी लक्ष्मी खुश होती है।

कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है

जो व्यक्ति शारद पूर्णिमा के दिन खीर का सेवन करता है, तो जातक की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। माना जाता है कि दूध, चीनी और चावल का संबंध चंद्रमा से है। यदि आप शारद पूर्णिमा के दिन खीर बनाकर दान करते हैं तो इससे आपकी कुंडली से चंद्र दोष दूर होता है।

स्वास्थ्य सुधार में सहायक

धार्मिक मान्यता के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा की रोशनी में औषधीय गुण होते हैं। जब चंद्रमा की रोशनी खीर पर पड़ती है तो वह इन गुणों को सोख लेती है। इस खीर को खाने से स्वस्थ जीवन जीने में मदद मिलती है।

बीमारियों से छुटकारा मिलता है

शरद पूर्णिमा के दिन खीर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इससे कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है

इस दिन आप खीर को चांद की रोशनी में चांदी के बर्तन में रखें और फिर इसका सेवन करें। कहा जाता है कि इस खीर का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

प्रमुख खबरें

Israel-Lebanon War | महायुद्ध की आहट तेज! सीज़फ़ायर के बीच इज़रायल का बेरूत पर भीषण हमला, 182 की लोगों की मौत

Tripura Bypolls: धर्मानगर विधानसभा सीट पर मतदान जारी, महिला मतदाताओं में भारी उत्साह

Middle East Crisis | JD Vance करेंगे शांति वार्ता का नेतृत्व, लेबनान मुद्दे पर ईरान को दी चेतावनी

Strait Of Hormuz Crisis | Middle East में फिर गहराया संकट! ईरान ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य किया बंद, सीज़फ़ायर पर मंडराए संकट के बादल