क्यों खास है Mahindra की Thar Roxx, 3 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, जानें कीमत और फीचर्स

By अंकित सिंह | Aug 17, 2024

महिंद्रा ने थार ROXX के लगभग सभी वेरिएंट की कीमत का खुलासा किया है और साथ ही फीचर की जानकारी भी दी है। थार रॉक्स की लंबाई 4428 मिमी है, चौड़ाई 1870 मिमी है और व्हीलबेस 2850 मिमी है। इसमें दो इंजन विकल्प हैं- 175 बीएचपी और 380 एनएम वाला 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल जबकि कम ट्रिम में 162 बीएचपी और 330 एनएम मिलता है। 173 बीएचपी और 370 एनएम वाला डीजल है जबकि कम ट्रिम में 152 बीएचपी और 330 एनएम मिलता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक शामिल हैं। 

वैरिएंट लिस्ट में MX1, MX3, AX3L, MX5, AX5L, AX7L शामिल हैं। MX1 पेट्रोल और डीजल मैनुअल में आता है। MX3 पेट्रोल और डीजल ऑटो प्लस मैनुअल में आता है। MX5 डीजल और पेट्रोल RWD में उपलब्ध है। AX3L और AX5L डीजल में उपलब्ध हैं जबकि AX7L पेट्रोल AT और डीजल 4x4 के साथ-साथ मैनुअल या ऑटो में RWD में आता है। बुकिंग 3 अक्टूबर से शुरू होगी जबकि डिलीवरी दशहरा से होगी।

इसे भी पढ़ें: भारत में इस कार कंपनी ने बनाया नया रिकॉर्ड, मारुति, हुंडई और टाटा को भी छोड़ा पीछे

कंपनी ने अपने प्रतिष्ठित थार के पांच-दरवाजे वाले संस्करण - थार रॉक्स - को 12.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया, जिसका लक्ष्य मिड-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाना है। जेजुरिकर के अनुसार, हाल ही में लॉन्च किया गया उत्पाद उन्हें मिड-एसयूवी सेगमेंट में बिक्री बढ़ाने में मदद करेगा। थार रॉक्स के लॉन्च के साथ, कंपनी को उम्मीद है कि थार ब्रांड 12.5 लाख रुपये से ऊपर के सेगमेंट में अग्रणी स्थान हासिल कर लेगा।

प्रमुख खबरें

Karnataka ने Amazon और Swiggy Instamart के खाद्य लाइसेंस निलंबित किए, धतूरा बेचने पर रोक

Colombo Test Match India vs Sri Lanka | कोलंबो में भारत का दबदबा जारी, दूसरे दिन श्रीलंका को बैकफुट पर धकेला

25 August History: Shane Warne के 400 टेस्ट विकेट और भारत की विश्व कप जीत

Chhatrapati Sambhajinagar हादसा: रिश्तेदार ने Mobile फोन विवाद को बताया अफवाह